
आइकू ने साल की शुरुआत में अपनी होम मार्केट चीन में iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह 200MP Camera कैमरा वाला फोन बनकर आया था जिसमें बड़ी 7600mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर की पावर दी गई थी। वहीं अब कंपनी इसी आइकू ज़ेड11 टर्बो का सक्सेसर iQOO Z12 Turbo लेकर आ रही है जिसकी स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।
iQOO Z12 Turbo की स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड12 टर्बो की डिटेल्स गैजेट्सडाटा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की है। टिपस्टर ने ट्वीट करते हुए बताया है कि iQOO Z12 Turbo 5G फोन क्वालकॉम चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल में Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर या फिर Snapdragon 8 Gen 5 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी लगाया जा सकता है।
लीक के अनुसार आइकू ज़ेड12 टर्बो को 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आइकू ज़ेड11 टर्बो को कंपनी ने 200MP मेन कैमरा के साथ पेश किया था। ऐसे में iQOO Z12 Turbo को फोटोग्राफी के मामले में डाउनग्रेड भी कहा जा सकता है। हालांकि ज़ेड11 टर्बो में किस कैमरा लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हो सकता है कि Z12 Turbo का 50MP कैमरा एडवांस सेंसर हो।
पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड12 टर्बो 5जी फोन में 8000mAh से बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। लीक की मानें तो आइकू ज़ेड11 टर्बो की 7600mAh बैटरी से काफी बड़ी होगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। इस आइकू 5जी फोन में रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो आइकू ज़ेड12 टर्बो 5जी फोन को 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले होगी जिसपर अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह मैटल फ्रेम पर बना स्मार्टफोन होगा जिसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया जाएगा।
iQOO Z12 Turbo शायद इंडिया में लॉन्च नहीं होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने iQOO Z11 Turbo को भी भारतीय बाजार में नहीं उतारा था। यहां ब्रांड की ज़ेड11 सीरीज में सिर्फ iQOO Z11, iQOO Z11x, iQOO Z11xa और iQOO Z11 Lite 44W मॉडल्स की लॉन्च किए गए हैं। फिलहाल इस स्मार्टफोंस का स्टार्टिंग सेलिंग प्राइस क्रमश: ₹39,999, ₹27,999, ₹28,999 और 19,999 रुपये है।










