iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/iqoo-neo-6-1.jpg

iQoo Neo 6 के इंडिया लॉन्च पर कंपनी ने मुहर लगा दी है। आईकू ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि यह फोन भारत में 31 मई को लॉन्च किया जाएगा। वीवो के सब ब्रांड iQOO का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 5G चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 80W फ्लैश चार्ज का सपोर्ट भी दिया जाएगा। आईकू ने चीन में iQoo Neo 6 स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया था। iQoo Neo 6 स्मार्टफोन को भारत में 8GB तक रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले आइकू की ओर से एक ट्वीट में कहा गया था कि यह फोन 30 मई को लॉन्च होगा, जिसके कंपनी ने तुरंत डिलीट कर दिया था। अब कंपनी ने ऑफिशियली लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।

iQoo Neo 6  इंडिया लॉन्च डेट

iQoo Neo 6 स्मार्टफोन को भारत में 31 मई को लॉन्च करेगा। कंपनी ने ट्वीटर पर इसका ऐलान करते हुए कंफर्म कर दिया है। इसके साथ ही अमेजन पर फोन के लैंडिंग पेज से भी कंफर्म हो गया है कि यह फोन भारत में 31 मई को ही एंट्री करेगा।

iQoo Neo 6 कीमत

iQoo Neo 6 स्मार्टफोन को भारत में 29,000 रुपये से 31,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। iQoo Neo 6 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन – डार्क नोवा और इंटरस्टेलर में पेश किया जाएगा।

iQoo Neo 6 स्पेसिफिकेशन्स

iQoo Neo 6 स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट 6.62-इंच E4 AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके साथ ही कंपनी कंफर्म कर चुकी है कि आइकू का यह स्मार्टफोन भारत में क्वालकॉम के Snapdragon 870 5G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन Android 12 पर रन करेगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो iQoo Neo 6 स्मार्टफोन को 8GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

iQoo स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का फ्रंट कैमरा 64MP का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8MP, और 2MP के सेंसर दिए जाएंगे। iQoo Neo 6 स्मार्टफोन का इंडिया वेरिएंट 4,700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न

लेटेस्ट वीडियो : जानें कैसी है नई Tata Nexon EV Max 2022