iQOO करेगा Xiaomi से सीधा मुक़ाबला, Redmi Note 11 सीरीज़ की टक्कर में ला रहा iQOO U5 सीरीज

iQOO के बारे में खबर आ रही हैं कि कंपनी आने वाले दिनों में कुछ नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके साथ ही कंपनी होम मार्केट चीन में इस महीने iQOO Neo6 SE स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ ही चाइनीज टिपस्टर ने दावा किया है कि वीवो का सब-ब्रांड iQOO जल्द ही चीन में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज iQOO U5 को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अपकमिंग iQOO U5 सीरीज मिड रेंज में लॉन्च की जाएगी।
Redmi Note 11 सीरीज से होगी टक्कर
टिपस्टर का दावा है कि अपकमिंग iQOO U5 सीरीज की मार्केट में सीधी टक्कर शाओमी के लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 11 series से होनी है। रेडमी नोट 11 सीरीज को कंपनी बीते हफ्ते ही चीन में लॉन्च किया है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई हैं कि iQOO U5 सीरीज में कितने में स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। टिपस्टर का कहना है कि इस सीरीज का एक स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 810 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। फिलहाल iQOO U5 स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
iQOO U5 series को लेकर बताया जा रहा है इन्हें इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल iQOO की ओर से अपकमिंग मिड रेंज स्मार्टफोन को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।लेकिन बताया जा रहा है कि कंपनी इन्हें दिसंबर महीने में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही iQOO नवंबर महीने में Neo ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपर मिड रेंज में पेश किया जाएगा।
iQOO Neo6 SE लीक्स
iQOO Neo6 SE स्मार्टफोन को कंपनी Snapdragon 778G Plus चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि iQOO स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फिलहाल iQOO के अपकमिंग Neo6 SE स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द देगा दस्तक, लॉन्च से पहले IMEI पर हुआ लिस्ट
रूमर्स तो यहां तक है कि कंपनी एक और फोन iQOO Neo5s के नाम से भी पेश कर सकती है। iQOO का यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स जैसे Snapdragon 888 SoC और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने iQOO Neo5 स्मार्टफ़ोन को चीन में Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया था। ऐसे में iQOO Neo5s स्मार्टफोन अपग्रेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 के लॉन्च से पहले लीक हुई लाइव इमेज, जानें क्या होंगी खूबियां