5700mAh बैटरी, 12GB रैम, IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च होगा iQOO Z10R, प्राइस रेंज भी कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • iQOO Z10R में 7.39mm स्लिम डिजाइन दिया गया है।
  • इसमें Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलने वाला है।
  • यह 32MP सेल्फी और 50MP Sony कैमरा से लैस होगा।

iQOO आने वाले 24 जुलाई को भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10R लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर कुछ दिन पहले ही पुष्टि हुई है। वहीं, अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। जिसमें डिजाइन, कलर्स और स्पेसिफिकेशंस कंफर्म किए गए हैं। खास बात यह है कि ब्रांड ने कीमत की रेंज भी बता दी है। आइए, आगे तमाम जानकारियां विस्तार से जानते हैं।

iQOO Z10R स्पेसिफिकेशंस (कंफर्म)

डिजाइन

iQOO Z10R की मोटाई सिर्फ 7.39mm है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे पतला quad-curved डिस्प्ले वाला फोन बनाता है। इसका डिजाइन प्रीमियम नजर आता है। यह फोन Aquamarine और Moonstone जैसे दो कलर ऑप्शंस में आने की पुष्टि हुई है। ग्राहकों की सुरक्षा के लिए फोन को IP68/IP69 रेटिंग से लैस रखा गया है। यानी यह डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट है। साथ ही इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस तकनीक दी गई है जिससे यह गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा।

डिस्प्ले

मोबाइल के डिस्प्ले की बात करें तो माइक्रोसाइट के अनुसार इसमें ग्राहकों को quad-curved एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि फिलहाल साइज का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलना कंफर्म है।

प्रोसेसिंग

iQOO Z10R स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलने की बात कंफर्म हुई है। इसमें तगड़ी स्पीड के लिए 12GB रैम दी जाएगी। यही नहीं 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी होगा। जिससे ग्राहक करीब 24जीबी तक रैम का उपयोग कर पाएंगे। जबकि स्पेस के लिए 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। ब्रांड का दावा है कि यह फोन एक साथ 44 ऐप्स बैकग्राउंड में चलाने की क्षमता वाला है। गेमिंग या बड़े टास्क के दौरान हीट को कंट्रोल करने के लिए ग्रेफाइट कूलिंग शीट लगाई गई है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह Android 15 पर आधारित FunTouch OS 15 पर काम करेगा।

कैमरा

iQOO Z10R में 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। जो हाई-क्वालिटी सेल्फी के लिए बढ़िया रहेगा। वहीं, बैक पैनल पर फोन में 50MP Sony IMX882 सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। खास बात यह है कि दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएंगे।

बैटरी

iQOO Z10R में 5700mAh की बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी माइक्रोसाइट पर मौजूद है। इससे ग्राहकों को लंबे समय तक बैकअप मिलेगा। साथ ही यह फोन बायपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा जिससे चार्जिंग के दौरान हीटिंग कम होगी।

अन्य

फोन में डुअल ड्यूल स्पीकर्स जोड़े जाएंगे। जो इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करेंगे। साथ ही, इसमें सुरक्षा के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

iQOO Z10R कीमत

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि iQOO Z10R की कीमत 20,000 से कम रखी जाएगी। जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स की पसंद बन सकता है। वहीं, उपलब्धता की बात करें तो इसे लॉन्च के बाद अमेजन पर सेल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here