15 जनवरी को लॉन्च होगा iQOO Z11 Turbo, मिल सकती है 7600mAh बैटरी, 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/iqoo-z11-turbo.jpg

आइकू चाइना की प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng ने पिछले सप्ताह ही बता दिया था कि कंपनी चीन में नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Turbo लेकर आ रही है। वहीं आज ब्रांड की ओर से ज़ेड11 टर्बो लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी ने ऑफिशियल जानकारी देते हुए बताया है कि यह नया आइकू मोबाइल 15 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा जिसमें बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा।

आइकू ज़ेड11 टर्बो 15 जनवरी को चीन में लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजे बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसे मंच पर फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जाएगी। यह टाइम इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट का होगा। आइकू चाइना वेबसाइट सहित ब्रांड के वेईबो पेज पर फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यह स्मार्टफोन भारत में अनाउंस होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

कंपनी द्वारा फोन लॉन्च से पहले ही बता दिया गया है कि आइकू ज़ेड11 टर्बो 5जी फोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन कर सकता है। सिर्फ OnePlus 15R ही है जो भारत में इस प्रोसेसर पर काम करता है।

फोन परफॉर्मेंस को और भी बेहतर करने के लिए कंपनी आइकू ज़ेड11 टर्बो में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 storage तकनीक दे सकती है। वहीं लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन चीन में कुल 5 मेमोरी वेरिएंट्स में लाया जाएगा जिनमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB शामिल रहेंगे। इस फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया जा सकता है।

iQOO Z11 Turbo बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। बीते दिनों डिटेल्स सामने आई थी कि इस मोबाइल फोन को 7600mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी आइकू फोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है। हमारा अनुमान है कि कंपनी इसे वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक से भी लैस कर सकती है।

लीक के अनुसार iQOO Z11 Turbo स्मार्टफोन को 6.59-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले हो सकती है जिसे LTPS OLED पैनल पर बनाया जा सकता है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल रहेगा। बताते चलें ​कि ज़ेड11 टर्बो को मैटल फ्रेम पर बनाया जा सकता है और इसके बैक पैनल पर ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11 टर्बो को 200 मेगापिक्सल कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक में सामने आया है कि यह 200MP Samsung HP5 सेंसर होगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह यह मोबाइल फोन IP68 + IP69 सर्टिफाइड होगा।

कंपनी की चाइना प्रोडक्ट मैनेजर Xing Cheng पहले ही हिंट दे चुकी है कि यह मोबाइल चीन में 2500 युआन से लेकर 3000 युआन की रेंज में लाया जाएगा। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 32 हजार रुपये से लेकर 38 हजार रुपये के बीच होगी। यानी कहा जा सकता है कि iQOO Z11 Turbo की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये के करीब हो सकती है। बताते चलें कि यह मोबाइल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है।