iQOO Z12 Turbo में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर, 10000mAh बैटरी, डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/iqoo-z11-turbo-china-launch.jpg

iQOO अपने नए Z-सीरीज स्मार्टफोन को लेकर आ सकता है। टिप्स्टर ने कंपनी के आगामी iQOO Z12 Turbo को लेकर कुछ अहम जानकारियां शेयर की हैं। इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर और बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिलने की उम्मीद है। फोन में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस फोन का बदला हुआ वर्जन ग्लोबल मार्केट में iQOO 16R नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Z12 Turbo स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर के अनुसार, iQOO अपनी Z-सीरीज के एक मिड-रेंज स्मार्टफोन में बिल्ट-इन कूलिंग फैन की टेस्टिंग कर रहा है। इस फोन में Qualcomm का SM8845 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। टिप्स्टर ने कमेंट में यह भी बताया कि इस चिप का नाम Snapdragon 8 Gen 6 हो सकता है।

बता दें कि iQOO Z11 Turbo और ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया था। ऐसे में नए चिपसेट के साथ आने वाला अगला फोन iQOO Z12 Turbo हो सकता है। ग्लोबल मार्केट में इसका यही वर्जन iQOO 16R नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना है।

लीक के अनुसार, iQOO Z12 Turbo के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। तुलना करें तो iQOO Z11 Turbo में भी इसी के आसपास साइज का डिस्प्ले दिया गया था। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ऐसे में नए मॉडल में भी बेहतर अनुभव के लिए हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल सकती है।

बैटरी के मामले में भी आगामी iQOO Z12 Turbo बड़ा अपग्रेड हो सकता है। जहां iQOO Z11 Turbo में 7,500mAh की बैटरी दी गई है। नए मॉडल में लगभग 10,000mAh की बैटरी मिलने की बात सामने आई है। अगर कंपनी इतनी बड़ी बैटरी देती है, तो फोन लंबे समय तक गेमिंग और अन्य कामों के लिए उपयोग किया जा सकता है।

कब हो सकता है लॉन्च

iQOO Z11 Turbo को जनवरी 2025 में पेश किया गया था। जबकि इसके ग्लोबल वर्जन iQOO 15R को फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया। वहीं, अब देखना होगा कि कंपनी iQOO Z12 Turbo और संभावित iQOO 16R को भी इसी तरह के लॉन्च शेड्यूल के तहत पेश करती है या आगे कोई और डिटेल्स सामने आती हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।