5G की पावर, 4400mAh बैटरी और 8GB रैम वाला ताकतवर फोन iQOO Z3 हुआ लॉन्च

Join Us icon

Vivo से अलग हुआ सब-ब्रांड iQOO काफी समय से बजट स्मार्टफोंस से लेकर हाईएंड फ्लैगशिप फोन को पेश कर रहा है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने एक बार फिर अपने नए फोन को पेश किया है। इस बार कंपनी ने अपनी Z-सीरीज के अंदर iQOO Z3 को लॉन्च किया है। कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन में पंचहोल डिसप्ले, स्टीरियो स्पीकर्स और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। हालांकि, फोन ने फिलहाल चीन की टेक मार्केट में एंट्री की है। इंडिया के अलावा दूसरे देशों में फोन की उपलब्धता को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है। आइए आगे मिड-रेंज कैटगरी में पेश किए गए इस फोन के बारे में जानते हैं सबकुछ।

iQOO Z3

इस स्मार्टफोन को कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया है। वहीं, iQOO Z3 में 6.58-इंच FHD+ LCD 1080 x 2408 रिजोल्यूशन वाली डिसप्ले है। इकना ही नहीं इस डिसप्ले में एक्सट्रा फीचर्स के तौर पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 96 प्रतिशत NTSC colour gamut और HDR सपोर्ट है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर से लैस है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम चिपसेट तापमान 10 .C तक गिराता है। साथ ही इसमें 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सका है। इसे भी पढ़ें: सस्ता 5G फोन iQOO U3x हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 8GB रैम से है लैस

iqoo-z3

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो बड़े सेसंर के नीचे एक छोटा सेंसर और बराबर में एलईडी लाइट है। यह कैमरा सेंसर एक साथ एक कैमरा मॉड्यूल में हैं। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में अपर्चर f/1.8 के साथ 64MP सेंसर दिया गया है जो कि 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है। वहीं, इसमें 8MP अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में अपर्चर f / 2.0 के साथ 16 एमपी का सेल्फी कैमरा है जो कि फेस अनलॉक का काम करता है। वहीं, आप साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर का उपयोग कर फोन को अनलॉक कर सकते हैं।

इसके अलावा पावर बैकअप के लिए iQOO Z3 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 55W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। इस तकनीक की मदद से फोन 15% से 60% तक महज 15 मिनट में चार्ज हो जाता है। वहीं, फोन एंडरॉयड 11-आधारित ओरिजिन ओएस पर चलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 5 जी, 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, आदि शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: 5G की ताकत और 12GB रैम के साथ iQOO Neo 5 ने की एंट्री, जानें फुल डिटेल

iqoo-z3-launch

कीमत

कंपनी ने iQOO Z3 को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB + 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 1,699 (लगभग 18,800 रुपये) है। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,000 रुपये) और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,100 रुपये) है। यह डीप स्पेस ब्लैक, क्लाउड ऑक्सीजन ब्लू और नेबुला ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here