iQOO Z9s भारत में हुआ लॉन्च, जानें इस सस्ते 5G फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

आईक्यू ब्रांड ने इंडियन मार्केट में अपनी जेड9एस सीरीज पेश कर दी है। इसके तहत iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro जैसे दो दमदार 5G फोन लॉन्च हुए हैं। अगर बात करें बेस मॉडल Z9s की तो इसमें ब्रांड ने Dimensity 7300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा, 3डी कर्व स्क्रीन, 5500mAh बैटरी, अल्ट्रा स्लिम डिजाइन जैसी कई खूबियां दी है। आइए, आगे इसकी फुल डिटेल जानते हैं। वहीं, आप लिंक पर क्लिक कर Z9s Pro की पूरी जानकारी भी देख सकते हैं।

iQOO Z9s की कीमत और उपलब्धता

  • iQOO Z9s तीन मेमोरी ऑप्शन में भारत में पेश हुआ है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है।
  • मिड मॉडल 8GB + 256GB और 12GB + 256GB की कीमत क्रमशः 21,999 रुपये और 23,999 रुपये रखी गई है।
  • स्मार्टफोन दो रंग विकल्पों में आता है। जिसमें टाइटेनियम मैट और ऑनिक्स ग्रीन शामिल है।
  • iQOO Z9s स्मार्टफोन 29 अगस्त से iQOO के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा।
  • लॉन्च ऑफर के तहत मोबाइल पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस का लाभ मिलेगा।

iQOO Z9s के स्पेसिफिकेशंस

स्क्रीन

iQOO Z9s मोबाइल में कंपनी ने दमदार स्क्रीन एक्सपीरियंस के लिए 6.77 इंच का 3D कर्व एमोलेड पैनल प्रदान किया है। इस पर 1800निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत सिनेमा ग्रेड P3 कलर गेमट, 93.13 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशों, 8000000:1 कंट्रास्ट रेश्यो का सपोर्ट मिल जाता है।

प्रोसेसर

iQOO Z9s में तगड़े परफॉर्मेंस के लिए चार नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बने ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 का उपयोग किया गया है। बता दें कि इस चिप के साथ Mali G615 जीपीयू लगा हुआ है। फोन की टेस्टिंग में इसे 7 लाख से ज्यादा का अंतूतू स्कोर प्राप्त हुआ था। यानी की कुल मिलाकर यह यूजर्स को बढ़िया अनुभव देगा।

स्टोरेज और रैम

iQOO Z9s स्मार्टफोन में अच्छी स्पीड के लिए 12जीबी तक रैम और 12जीबी एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट है। कुल मिलाकर आप इसमें 24जीबी तक का सपोर्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है।

कैमरा

कैमरा फीचर्स की बात करें तो नया iQOO Z9s डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है इस कैमरा में यूजर्स ऑरा लाइट दी है। मोबाइल के कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 882 प्राइमरी सेंसर लगा हुआ है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का अन्य पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का लेंस लगाया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5500mAh की दमदार बैटरी का उपयोग हुआ है जिसकी मदद से यूजर्स को पूरे दिन का बैकअप आसानी से मिलता है। यही नहीं इसे चार्ज करने के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।

अन्य

अन्य फीचर्स की बात करें तो iQOO Z9s डिवाइस पानी और धूल से बचाव वाली IP 64 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल सिम 5G, वाई-फाई 6, 13 5G बैंड्स के सपोर्ट के साथ आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iQOO Z9s को कंपनी ने एंड्राइड 14 आधारित फन टच ओएस 14 के साथ लॉन्च किया है। फोन के साथ ब्रांड 2 साल के एंड्राइड सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सुरक्षा अपडेट की सुविधा भी दे रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here