itel City 300 5G भारत में लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत 14,999 रुपये

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/itel-city-300-5g-launched-india-price-specifications.jpg

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन itel City 300 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को बजट सेगमेंट में उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो सस्ते में अच्छे फीचर्स चाहते हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, UNISOC T8200 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। खास बात यह है कि इसकी कीमत सिर्फ 14,999 रुपये रखी गई है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

itel City 300 5G की कीमत और कलर ऑप्शन

itel City 300 5G को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन Dark Ruby, Mist Beige और Bold Indigo में पेश किया है। फोन की सेल की रिटेल आउटलेट्स पर शुरू हो गई है।

itel City 300 5G के स्पेसिफिकेशंस

itel City 300 5G में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 720 × 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है। यह पंच-होल डिजाइन वाली स्क्रीन है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट से लैस है। इससे फोन में स्क्रीन का अनुभव स्मूद मिलने वाला है। वहीं, फोन में 2.5D ग्लास डिजाइन दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए नए itel City 300 5G स्मार्टफोन में UNISOC T8200 ऑक्टाकोर 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm प्रोसेस पर बना चिपसेट है। जिसमें दो कोर 2.3GHz और 6 कोर 2.1GHz की क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं।

itel City 300 5G फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसके साथ 8GB वर्चुअल रैम की सुविधा है यानी आपको 12GB तक का सपोर्ट मिल जाएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 16 Go Edition पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें ब्लोटवेयर-फ्री यूजर इंटरफेस मिलेगा।

itel City 300 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 10W का Type-C चार्जर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 13MP कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 10 5G बैंड और NRCA टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। itel City 300 5G में UltraLink फ्री कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर यूजर्स को अतिरिक्त कनेक्टिविटी की सुविधा देता है।

itel City 300 5G में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसका बॉडी प्रोफाइल 8.4mm पतला है।

itel City 300 5G में 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। जो इसे सस्ते में अच्छा विकल्प बना रहे हैं। यह एंट्री लेवल यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, अगर आप और बेहतर परफॉरमेंस और फीचर्स चाहते हैं तो Realme, Tecno, Lava और Infinix के फोंस भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।