सिर्फ 4K LED TV ही नहीं बिल्क ये 5 चीजें भी Jio दे रहा है Free

Reliance Jio ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber की घोषणा कर दी है। कंपनी ने 12 अगस्त को हुए अपनी एजीएम में इस बात की जानकारी दी है। हर बार की तरह इस बार भी नए लॉन्च के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में हलचल मचा दी है। सबसे ज्यादा शोर Free 4K TV को लेकर है। मुकेश अंबानी ने Jio Fiber को लॉन्च करते वक्त यह जानकारी दी कि भारत में 5 सितंबर से जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर की सेवाएं अधिकारिक रूप से ले जा सकेंगे। वहीं कंपनी इसके तहत 100 एमबीपीएस से लेकर 1 जीबीपीएस तक का प्लान लॉन्च करेगी जिसके लिए आपको 700 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का मासिक तक चुकाना पड़ेगा। हालांकि कंपनी ने अब तक प्लान की पूरी डिटेल्स तो नहीं बताई है लेकिन मुकेश अंबानी ने इतना जरूर कहा है कि यदि Jio Fiber का सालाना प्लान लेने वालों को एचडी से लेकर तक मुफ्त दिया जाएगा। इसके बाद तो जियो की 4जी सर्विस की तरह ही इसके फाइबर सर्विस को लेकर भी काफी बातें होने लगी हैं। हालांकि यहां मैं आपको बताना चाहूंगा कि जियो फाइबर के प्लान में सिर्फ 4के टीवी ही फ्री नहीं है बल्कि कंपनी कई दूसरी चीजें भी फ्री में दे रही है जिसका जिक्र करना भी जरूरी है। आगे हमनें जियो फाइबर की ऐसी ही 5 सेवाओं का जिक्र किया है जो मुफ्त में दी जा रही हैं। इसे भी पढ़ें: 28 अगस्त को लॉन्च होगा दुनिया का पहला 20X Zoom सपोर्ट और Quad Camera वाला Oppo Reno2 फोन
ये हैं रिलायंस जियो गीगाफाइबर के साथ मुफ्त सेवाएं
1. फ्री लैंड लाइन फोन: Jio के ब्रॉड-बैंड प्लान के साथ आपको लैंड लाइन फोन भी मुफ्त में दिया जा रहा है। जी जहां जहां दूसरे ब्रांड ब्रॉडबैंड सिर्वस के साथ जहां आपको सिर्फ इंटरनेट और इंटरनेट राउटर देते हैं। वहीं जियो लैंडलाइन फोन भी मुफ्त दे रही है जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है।
2. फ्री कॉलिंग: हालांकि लैंडलाइन फोन को देखकर आप यही सोच रहे होंगे कि इसका क्या करें और फोन में अलग से पैसे क्यूं चुकाएं जब मोबाइल में अनलिमिटेड कॉलिंग है। तो आपको बता दूं कि जियो की इस सर्विस में भी आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी। आप लोकल और एसटीडी कॉल फ्री में कर सकते हैं। इस तरह की पहली सर्विस है। इसे भी पढ़ें: Vivo Nex 3 में होगा सबसे अनोखा वॉटरफॉल कर्व्ड ग्लास डिजाइन
3. सेट-टॉप बॉक्स: जियो के फाइबर ब्रॉड बैंड सर्विस में इंटरनेट और कॉलिंग के अलावा आपके मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। कंपनी आपको डीटीएच सेट—टॉप बॉक्स फ्री में दे रही है। साधारण सेट—टॉप बॉक्स भी लेते हैं तो आपको 1,200 से लेकर 1,500 रुपये तक खर्च करना होता है लेकिन इसके लिए आपको कोई शुल्क चुकाना नहीं होगा। प्लान के साथ ही बॉक्स फ्री है।
4. फ्री डीटीएच प्लान: कंपनी सेट—टॉप बॉक्स के साथ ही फ्री डीटीएच प्लान भी दे रही है। इसका आशय यह है कि यदि आप जियो फाइबर की सर्विस ले रहे हैं तो फिर अलग से डीटीएच सर्विस लेने की आवश्यकता नहीं है। इसी में आप लाइव टीवी को का आनंद ले सकते हैं। यानी की इंटरनेट के साथ आपको टीवी, कॉलिंग, फोन और टीवी सर्विस तक फ्री है।
5. फ्री ओटीटी प्लान: ओटीटी सर्विस के बारे में आज आप काफी कुछ सुन रहे होंगे। सबसे पहले आपको बता दूं कि ओटीटी क्या है। मोबाइल और टीवी पर आज चैनल के अलावा अलग—अलग स्ट्रीमिंग सर्विस आती हैं जैसे नेट फ्लिक्स, हॉट स्टार और ऑल्ट बालाजी आदि। इन्हें ही ओटीटी अर्थात ओवर द टॉप सर्विस के नाम से जाना जाता है। जियो फाइबर प्लाने के साथ इनमें से कई सेवाएं आपको मुफ्त मिलेंगी। मुकेश अंबानी ने खुद इस बात की पुष्टी की है। इसे भी पढ़े: 5,000एमएएच बैटरी से लैस होंगे क्वॉड रियर कैमरे वाले Realme 5 और Realme 5 Pro
कितना है जियो फाइबर सर्विस का शुल्क
जियो ने अपनी ब्रॉड बैंड सर्विस Jio Fiber के लॉन्च के दिन ही इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी 100 एमबीपीएस से लेकर 1 जीबीपीएस प्लान वाली सर्विस लॉन्च करेगी और इसके लिए 700 रुपये से लेकर 10,000 रुपये का मासिक शुल्क होगा। यदि शुल्क के हिसाब से फ्री सर्विस देखें तो फिर इसे बहुत ही खास कहा जा सकता है। हालांकि यह सिर्फ शुरुआत और अंत का प्लान है इसके बीच की प्लान पेश किए जाएंगे जिनके बारे में विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं है। हालांकि आपको बता दूं कि कंपनी इसके लिए 4,500 रुपये तक की सिक्योरिटी डिपॉज़िट ले सकती है।
कैसे मिलेगा टीवी फ्री
जैसा कि हमने शुरुआत में ही जानकारी दी कि जियो फाइबर के साथ एचडी से लेकर 4के टीवी तक फ्री में दिया जाएगा। परंतु इसके लिए आपाके एनुअल अर्थात वार्षिक प्लान लेना होगा। कंपनी ने अब तक किस प्लान में कौन सा टीवी और कितने इंच की टीवी फ्री होगी इस बारे में जानकारी नहीं दी है। 5 सितंबर तक सारी डिटेल्स आ जाएंगी।