Jio Fiber को टक्कर देने के लिए BSNL ने 499 रुपए वाले भारत फाइबर प्लान में किया बढ़ा बदलाव

Join Us icon

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मार्च में 777 रुपए वाले प्लान को फिर से भारत फाइबर प्लान में लिस्ट किया गया था। वहीं, इस बार कंपनी ने भारत फाइबर प्लान के अंदर आने वाले 499 रुपए वाले प्लान में बदलाव किए हैं। इस प्लान को BSNL ने इस साल फरवरी में पेश किया था। हालांकि, प्लान प्रमोशनल बेसिस पर पेश किया गया था जो कि 31 मार्च तक के लिए वैध था।

वहीं, अब कंपनी ने इस उपलब्धता को बढ़ाकर 29 जून कर दिया है। इसका मतलब अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो आपको पास 29 जून तक का समय है। कंपनी की वेबसाइट से इस प्लान को चुना सकता है। यह प्लान उन सभी क्षेत्रों (अंडमान और निकोबार सर्कल को छोड़कर) में उपलब्ध है जहां बीएसएनएल भारत फाइबर सेवाएं दी जा रही हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL के यूजर्स को मिला तोहफा, 96 रुपए वाले वाउचर में मिलेगा ये लाभ

बीएसएनएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है कि 499 रुपए 100GB CUL भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान अब 29 जून तक उपलब्ध रहेगा। यह प्लान 100GB डाटा तक 20Mbps की गति के साथ इंटरनेट प्रदान करता है। 100जीबी डाटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स को 2Mbps की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहता है।

यह एक मासिक प्लान है जो कि असीमित डाटा डाउनलोड और किसी भी नेटवर्क पर असीमित स्थानीय + एसटीडी कॉल के साथ आता है। यह ब्रॉडबैंड प्लान अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ नहीं आता है, पोर्टफोलियो में अन्य प्लान में यह सुविधा दी गई है। 499 प्लान केवल एक महीने की सब्सक्रिप्शन टाइमलाइन के साथ आता है, यह एड-ऑन की पेशकश नहीं करता है। इसे भी पढ़ें: BSNL और Vodafone-Idea ने बदला अपना नाम, जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने अपने लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में इंटरनेट का उपयोग करने के लिए “Work@Home” प्रमोशनल ब्रॉडबैंड ऑफर पेश किया था। इस प्लान में डेली हाई स्पीड 5GB डाटा यूजर्स को मिलता है। इसके अलावा दी गई सीमा से अधिक होने पर, उपयोगकर्ताओं को 1Mbps की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहता है। नई योजना में कोई मासिक शुल्क शामिल नहीं है और बिना किसी सुरक्षा जमा के यह उपलब्ध कराया जा रहा है। यह प्लान अंडमान और निकोबार सर्कल सहित सभी क्षेत्रों में लागू है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here