
इस दिवाली पर जहां सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए आर्कषक आॅफर पेश कर रही थी, वहीं देश में सबसे तेजी से बढ़ी रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ के रेट बढ़ाकर यूजर्स का करारा झटका दिया था। लेकिन जियो उन कंपनियों में से है जो अपने यूजर्स का नाराज नहीं करना चाहती। इसी कोशिश में अब जियो ने ऐसा आर्कषक आॅफर पेश किया है जिसमें जियो ग्राहकों को 400 रुपये के कैशबैक के साथ 2,599 रुपये के बेनिफिट मिलेंगे।
सैमसंग ने उड़ाया आईफोन का मजाक, वीडियो हुई वायरल
रिलायंस जियो ने अपने प्राइम कस्टमर्स के लिए बेहर ही शानदार आॅफर पेश किया है। यह आॅफर 10 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान यदि कोई भी जियो प्राइम मेंबर 399 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराता है तो उसे 400 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा। जो जियो ग्राहकों को रिचार्ज के दौरान कैशबैक प्रदान करेंगे।

इस वाउचर में 50—50 रुपये के 8 कूपन होंगे। इन 8 कूपंस का यूज़ जियो ग्राहक अपने आगे के रिचार्ज के दौरान कर सकते है यानि आठ महीने तक जियो के हर रिचार्ज पर रिचार्ज राशी में 50 रुपये कम देने होंगे। जियो के ये रिचार्ज जियो ऐप के अलावा अमेज़न पे, एक्सीसपे, फ्रीचार्ज, मोबिक्वीक, पेटीएम और फोनपे जैसे डिजीटल वॉलेट से भी कराए जा सकते हैं।
शाओमी के इस रिकॉर्ड तोड़ फोन पर मिल रहा है 280 जीबी डाटा बिल्कुल फ्री
कैशबैक के अलावा रिलायंस जियो की ओर से विभिन्न आॅफर्स के तहत 2,599 रुपये तक का बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इनमे AJio.com पर 1,500 रुपये व इससे ज्यादा की शॉपिंग करने पर जियो ग्राहकों को 399 रुपये की छूट मिलेगी। इसी तरह Reliancetrends.com से 1,999 रुपये व इससे ज्यादा की खरीदारी पर 500 रुपये का डिस्काउंट और यात्रा डॉट कॉम से फ्लाइट टिकट बुकिंग पर 500 रुपये से 1,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।









