Lava ला रही है 5 नए सस्ते ‘इंडियन’ फोन, चाइनीज़ ब्रांड्स को टक्कर देने लो बजट में होंगे लॉन्च

Lava Mobiles स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद चुनिंदा भारतीय मोबाइल कंपनियों में से एक है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि इंडियन स्मार्टफोन मार्केट पर पूरी तरह से चीनी कंपनियों का राज है और विदेशी ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स को भी देश में यूजर्स द्वारा यूज़ किया जाता है। कई बाद आवाज़ उठती है कि भारतीय कंपनियां अच्छा प्रोडक्ट्स नहीं ला रही है और इसी वजह से विदेशी कंपनियों को चुनना पड़ता है। लेकिन अब लगता है कि लावा कंपनी देश के उपभोक्ताओं की यह शिकायत भी कम करने वाली है।
Lava से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके मुताबिक इस भारतीय कंपनी आने वाले दिनों में इंडिया में 5 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। द मोबाइल इंडियन की रिपोर्ट के मुताबिक लावा मोबाइल्स नवंबर महीने में ये पांच नए स्मार्टफोन बाजार में उतार देगी। ये सभी Lava स्मार्टफोन लो बजट में ही लॉन्च किए जाएंगे जिनमें से 4 स्मार्टफोंस की कीमत जहां 10,000 रुपये से भी कम होगी तथा एक फोन इससे अधिक कीमत पर मार्केट में एंट्री लेगा।
लावा ने हालांकि अपने आने वाले पॉंचों स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि इनमें से कुछ फोन लावा की ‘ज़ेड सीरीज़’ में जोड़े जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक लावा ने दावा किया है कि ये सभी 5 स्मार्टफोन पूरी तरह से मेक इन इंडिया होंगे और इनका निर्माण भारत में ही किया जाएगा। Lava Mobiles के इन आने वाले स्मार्टफोंस को Xiaomi, Realme, Tecno, Infinix के साथ ही लो बजट में Samsung और Vivo से भी कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
LAVA Z66
लावा मोबाइल्स ने कुछ समय पहले ही यह ‘मेड इन इंडिया’ फोन सिर्फ 7,777 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.08 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया है। कंपनी की ओर से LAVA Z66 डिसप्ले को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है।
LAVA Z66 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लावा ज़ेड66 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए लावा ज़ेड66 फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
लावा ज़ेड66 एक डुअल सिम फोन है जिसमे 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है। 4जी वोएलटीई व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए LAVA Z66 में 3,950एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को Marine Blue, Berry Red और Midnight Blue कलर में खरीदा जा सकता है।