Lava लेकर आ रहा 10,000 रुपये तक की कीमत में ग्लास बैक वाला प्रीमिमय स्मार्टफोन, जानें खूबियां

लावा के अपकमिंग स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Join Us icon

Lava इन दिनों अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने काफी समय पहले Lava Agni स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जो कि कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन था। हालांकि, 91mobiles को मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय स्मार्टफोन कंपनी इन दिनों अपने ग्लास बैंक वाले अफोर्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो जून महीने में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। लावा का यह फोन प्रीमिमय मिड रेंज या फिर फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश किया जा सकात है। 91 मोबाइल्स को इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से लावा के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत को लेकर जानकारी मिली है।

ग्लास बैक वाला लावा का अपकमिंग स्मार्टफ़ोन भारत में 10,000 रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। लावा के इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Lava का फोन 10,000 रुपये तक की क़ीमत में होगा लॉन्च

91mobiles को मिली जानकारी के मुताबिक लावा का अपकमिंग फोन 10,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। इस फोन के यूएसपी की बात करें तो यह ग्लास बैक पैनल के साथ आएगा। इसके साथ ही अटकलें है कि लावा का यह फोन Unisoc प्रोसेसर के साथ आ सकता है जिसे लेकर काफी जानकारी अभी पर्दे के अंदर हैं। लावा के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Lava Agni 5G स्पेसिफिकेशन्स

lava-agni-5g

Lava Agni स्मार्टफोन भारतीय स्मार्टफोन कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन है। इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 2460 × 1080 पिक्सल है। फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में मीडियाटेक का Dimensity 810 5G प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। Lava Agni स्मार्टफोन Android 11 OS पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 11GB रैम, 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज वाला फोन 8000 रुपये से कम में खरीदें, पूरी डिटेल

Lava Agni स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ LED फ्लैश दिया गया है। फोन में 5MP अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फ़ोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here