महज 3,499 रुपए में लॉन्च हुए लावा 4जी फोन जे़ड40, शानदार हैं फीचर्स

Join Us icon

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा काफी समय से भारतीय मोबाइल मार्केट में अपनी ज़ेड सीरीज़ के स्मार्टफोन्स पेश कर रही है। कंपनी ने पिछले महीने इसी सीरीज़ के अंदर ज़ेड92 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने जे़ड40 फोन को लॉन्च किया है।

लावा जे़ड40 की कीमत
कंपनी की ओर से लावा ज़ेड40 को 3,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो कलर ऑप्शन यानी ब्लैक और गोल्ड कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह डिवाइस

एंडरॉयड गो एडिशन की खासियत
लावा जे़ड40 की की सबसे बड़ी खासियत इसका एंडरॉयड गो वर्ज़न पर आधारित होना है। इससे पहले नोकिया, सैमसंग और दूसरी कई कंपनियां अपने एंडरॉयड फोन को गो एडिशन के अंदर पेश कर चुकी हैं। एंडरॉयड गो होने के चलते यह फोन कम रैम व हल्के प्रोसेसर बावजूद स्मूथ व लैग फ्री रन करता है। इस फोन में गूगल प्ले स्टोर के जरिये सभी ऐप्स का ‘गो वर्जन’ डाउनलोड किया जा सकता है।

इसमें यूट्यूब, जीमेल व गूगल मैप्स से लेकर फेसबुक लाइट जैसी ऐप्स शामिल हैं। इन ऐप्स को यूज करने के लिए आपको काफी कम इंटरनेट की जरुरत पड़ती है। यह ऐप्स बेहद ही कम इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा फोन के यूजर इंटरफेस की कोई भी अतिरिक्त व अनचाही लेयर देखने को नहीं मिलेगी।

लावा जे़ड40 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो लावा जे़ड40 में 4-इंच (400×800 पिक्सल) टीएन डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। वहीं, इसमें प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसके अलावा फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वार्ड-कोर एसओसी और 1जीबी रैम दी गई है।

इसके अलावा लावा जे़ड40 में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 63जीबी तक ही बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 2-मेगापिक्सल सेंसर एलईडी फ्लैश लाइट के साथ दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 2-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम हेडफोन जैक दिया गाय है। फोन में पावर बैकअप के लिए 2,250एमएएच की बैटरी दी गई है। इतना ही नहीं फोन एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here