6.4-इंच स्क्रीन, 4,050एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम वाला फोन उपलब्ध हुआ सिर्फ 7,999 रुपये में

Join Us icon

गेमिंग करनी हो या अपने मोबाईल में मूवी का लुफ्त उठाना हो। बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स पर ये सब एक्टिविटी करने का मजा ही कुछ और है। अपनी बड़ी स्क्रीन के लिए मशहूर लेनोवो का स्मार्टफोन फैब 2 इसी लीग का फोन है और इसे पाना अब और भी आसान हो गया है। फ्लिपकार्ट की ओर से इस फोन पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसे ​महज़ 7,999 रुपये में पाया जा सकता है।

सैमसंग के इस 64जीबी वाले फोन पर मिल रही है 3,000 रुपये छूट, बेहद ही कम कीमत में हुआ उपलब्ध

फ्लिपकार्ट की ओर से आयोजित पांच दिवसीय बिग 10 सेल में लेनोवो फैब 2 को खास श्रेणी में रखा गया है। जहां इस फोन की कीमत में 27 ​प्रतिशत की कमी की गई है। सेल में लेनोवो के इस फोन को 10,999 रुपये की अपेक्षा सिर्फ 7,999 रुपये में पाया जा सकता है।

girl-with-phone-indian-2

लेनोवो फैब 2 की खरीद पर फ्लैट 3 हजार की छूट के साथ ही इस फोन के साथ एक्सचेंज आॅफर के तहत 7,500 रुपये की अतिरिक्त डिस्काउंट भी ​दिया जा रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की ओर से फैब 2 की खरीद पर 2500 रुपये का मेक माय ट्रिप का होटल गिफ्ट कार्ड दिया जा रहा है तथा साथ ही एचडीएफसी कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त हो रही है।

दमदार बैटरी और 4जी सपोर्ट के साथ पैनासोनिक ने लॉन्च किए दो सस्ते शानदार स्मार्टफोन

लेनोवो के इस फोन को कंपनी की ओर से 6.4-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर ​तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,050एमएएच की दमदार बैटरी है।

इस फोन को खरीदने अथवा इसकी अन्य जानकारी पाने के ​लिए यहां क्लिक करें