
पैनासोनिक ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार करते हुए आज दो नए डिवाईस लॉन्च किए हैं। एलुगा रे तथा पी85 के साथ कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को कम कीमत के फोन उपलब्ध कराए हैं। पैनासोनिक पी85 को जहां 6,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है वहीं एलुगा रे की कीमत मात्र 7,999 रुपये रखी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आगामी 15 मई से एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
पैनासोनिक एलुगा रे
इस फोन को पैनासोनिक के एआई एसिस्टेंट ‘अर्बो’ के साथ पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। डिसप्ले की बात करें तो इसे 5-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन पर पेश किया गया है।
एलुगा रे में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है। फोन की स्टोरेज को कार्ड सपोर्ट के जरिये 64जीबी की क्षमता तक बढ़ा सकते हैं। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का बैक कैमरा तथा फ्रंट फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
एंडरॉयड फोन के 15 छुपे हुए फीचर्स जो हैं बेहद उपयोगी
4जी वोएलटीई, डुअल सिम व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद है। तथा साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन स्पेस ग्रे, गोल्ड व रोज़ गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
पैनासोनिक पी8
पैनासोनिक ने अपने इस फोन को 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर उतारा है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.0गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर इसमें 2जीबी रैम व 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिहाज से पैनासोनिक के इस फोन में फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। डुअल सिम होने के साथ ही पी85 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए यह भी 4,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस है। इस फोन को ग्रे और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है।




















