लेनोवो के6 पावर का 4जीबी रैम वेरियंट हुआ लॉन्च

Join Us icon

लगता है लेनोवो किसी मामले में शाओमी से कम नहीं रहना चाहता। हाल में शओमी ने 4जीबी रैम के साथ रेडमी नोट 4 मॉडल को पेश किया है। वहीं शाओमी को जवाब देने के लिए लेनोवो ने अपने के6 पावर मॉडल कर अपग्रेड संस्करण पेश किया है जिसमें 4जीबी रैम मैमोरी है। इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि लेनोवो का यह फोन शाओमी के फोन से लगभग 2,000 रुपये कम कीमत में उपलब्ध है।

लेनोवो ने के6 पावर मॉडल को नवंबर में भारत में लॉन्च किया था। उस वक्त यह फोन 10,000 रुपये से कम बजट में बेहद ही दमदार माना जा रहा था। परंतु शाओमी से मिल रही कड़ी टक्कर को देखते हुए कंपनी ने के6 पावर का 4जीबी वाला मॉडल पेश किया है। पुराने मॉडल की अपेक्षा इसमें सिर्फ रैम का ही अंतर है। बाकी वही है।

लेनोवो ने के6 पावर स्मार्टफोन में 5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है यह फोन प्योर यूआई से लैस है जा आपको स्टॉक एंडरॉयड का अहसास कराने में सक्षम है। इसके साथ ही फोन को थियेटर मैक्स जैसे एप्लिकेशन से लैस किया गया है जिससे आप किसी भी मल्टीमीडिया कंटेंट को वीआर में देख सकते हैं।

वहीं इसमें डुअल आईडी सपोर्ट है जहां एक साथ दो व्हाट्सएेप अकाउंट और गूगल प्ले स्टोर के साथ दो अलग-अगल जीमेल अकाउंट को इंटीग्रेट कर सकते हैं जिनसे गेम व ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गाय है।

इंटेक्स ने ​उतारा कम कीमत का 4जी फोन

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर आधारित इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है जो 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लेनोवो के6 पावर में कनेक्टिविटी के लिए 3जी के साथ 4जी वोएलटीई है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी देखने को मिलेगी और कंपनी 48 घंटे टॉकटाइम का दावा करती है।

लेनोवो के6 पावर मॉडल को इस माह 31 जनवरी से आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।