इंटेक्स ने ​उतारा कम कीमत का 4जी फोन

Join Us icon

भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने हाल ही अपना बजट स्मार्टफोन एक्वा क्लासिक 2 लॉन्च किया था। अब एक बार फिर भारतीय मोबाईल यूजर्स को कम ​कीमत पर बेहतर 4जी स्मार्टफोन प्रदान करते हुए कंपनी की ओर से क्लाउड स्टाईल 4जी बाज़ार में उतारा गया है। इस फोन की कीमत 5,799 रुपये रखी गई है जो फिलहाल ई-कॉमर्स साईट स्नैपडील पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

26 फरवरी को लॉन्च होगा 5.7-इंच स्क्रीन वाला एलजी जी6

फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स :

इंटेक्स क्लाउड स्टाईल 4जी में 720×1280 रेज्यूलेशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एससी9832ए चिपसेट पर उपलब्ध है और इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है।

intex-cloud-4g-1

इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे कार्ड के ​जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

9,999 रुपये में आईबॉल ने लॉन्च किया 8-इंच टैबलेट

4जी सपोर्टिड यह फोन जहां यूजर्स को बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करनें में सक्षम है वहीं कंपनी की ओर से पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

intex-cloud-4g

145x73x8.8एमएम डायमेंशन के साथ इस फोन का वज़न तकरीबन 140 ग्राम है। 5,799 रुपये की कीमत पर इंटेक्स क्लाउड स्टाईल 4जी शेंपेन गोल्ड तथा ग्रे रंग में स्नैपडील पर सेल के लिए मौजूद है।