लेनोवो ब्रांड मोटो ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक

Join Us icon

साल 2016 को देखें तो वह 4जी स्मार्टफोन के नाम से जाना जाएगा लेकिन वर्ष 2017 जो अब तक खबरें आई हैं उसके अनुसार कहा जा सकता है कि यह साल डुअल कैमरे के नाम रहेगा। पिछले साल एप्प्ल ने आईफोन 7 प्लस से इसकी शुरुआत की थी लेकिन एंडरॉयड फोन में अब यह ट्रेंड बनने लगा है। हाल में सैमसंग, नोकिया और शाओमी के फोन में इसकी जानकारी आई है। वहीं अब लेनोवो ब्रांड मोटोरोला भी इसकी तैयारी कर रहा है।

नोकिया ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक

मोटो ज़ेड2 फोर्स और मोटो ज़ेड2 प्ले की फोटोज़ में मुख्य अंतर फोन का स्क्रीन साईज़ और कैमरा सेटअप का है। मोटो ज़ेड2 प्ले के बैक पैनल में जहां सिंगल रियर कैमरा दिखाया गया है वहीं मोटो ज़ेड2 फोर्स के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सैटअप मौजूद है। इसी तरह मोटो ज़ेड2 फोर्स की डिसप्ले मोटो ज़ेड2 प्ले की अपेक्षा बड़ी दिखाई गई है।

5,000 एमएएच बैटरी और 13एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मोटो का यह फोन

दोनों ही होम के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा नीचे की ओर होम बटन स्थित है। माना जा रहा कि होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी इम्बेड होगा। मोटो ज़ेड2 फोर्स में जहां 3.5एमएम आॅडियो जैक दिया गया है वहीं मोटो ज़ेड2 प्ले से यह नदारद है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी की ओर से भी इन ​दोनो डिवाईस को लेकर जानकारी दी जाऐगी।