लेनोवो ला रहा है सुपर फास्ट 12जीबी रैम वाला फोन ज़ेड5एस फेरारी एडिशन, कल होगा लॉन्च

हाल में वनप्लस ने आॅटो मोबाइल कंपनी मैकलारेन के साथ मिलकर वनप्लस 6टी का मैकलारेन अडिशन पेश किया है। वहीं हुआवई पहले ही पोर्श एडिशन पेश कर चुकी है। अब इस कड़ी में नया नाम लेनोवो का आने वाले है। कंपनी स्पोर्टस् कार बनाने वाली कंपनी फेरारी के साथ मिलकर लेनोवो ज़ेड5एस का फेरारी एडिशन पेश करने वाली है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि फेरारी कार की तरह यह फोन भी सुपर फास्ट होगा। कंपनी इसे 12 जीबी की रैम मैमोरी के साथ पेश कर सकती है। इस फोन की जानकारीप आज लीक हुई है जिसमें रैम मैमोरी का खुलासा किया गया है।
चीनी सोशल मीडिया वीबो पर इस फोन की एक फोटो शेयर की गई है जिसमें देखा जा सकता है कि इसका मॉडल नंबर एल78071 दिया गया है। वहीं पोस्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश करेगी और फोन में 128जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी। हालांकि इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी का फिलहाल जिक्र नहीं किया गया है। इस खबर को सबसे पहले गिज़मों चाइना ने किया है। शाओमी के सस्ते फोन रेडमी 7 प्रो में होगा वॉटर ड्रॉप नॉच, जानकारी हुई लीक
हालांकि यदि ऐसा होता है तो लेनोवो ज़ेेड5एस विश्व का पहला फोन होगा जो 12जीबी के साथ लॉन्च होगा। क्योंकि अब तक 10जीबी के साथ कुछ फोन तो लिस्ट हुआ हैं लेकिन 12जीबी वाला कोई नहीं है। कुछ दिन पहले यह चर्चा थी कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 का 5जी मॉडल 12जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन दूसरा कोई लीक नहीं आया। वहीं हुआवई पी30 में भी 12जीबी रैम मैमोरी की बात कही गई है लेकिन ये फोन नए साल में लॉन्च होने वाले हैं जबकि लेनोवो ज़ेड5एस कल लॉन्च होने वाला है और कल ही कंपनी फेरारी एडिशन से पर्दा उठा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की भी है तैयारी, डुअल सेल्फी कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च
खबर के अनुसार लेनोवो ज़ेेड5एस को ज़ेडयूआई 10 पर पेश किया जा सकता है और फोन में 128जीबी की मैमोरी हो सकती है। वहीं खबर यह भी है कि यह फोन दो और मॉडल के साथ लॉन्च हो सकता है। कंपनी इसका रेगुलर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर पेश कर सकती है जबकि एक मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 पर आधारित हो सकता है।