लेनोवो का ​ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन ज़ेड5एस अगले महीने हो सकता है लॉन्च, मीडिया इन्वाईट हुआ लीक

Join Us icon

लेनोवो को लेकर हाल ही में खबर आई थी जिसमें कंपनी के एक आगामी स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में फोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ था लेकिन फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं आज एक ताजा लीक में पता चला है कि लेनोवो की इसी फोन का लॉन्च ईवेंट टीज़र सामने आया है।इस लीक में पता चला है कि टेना पर लिस्ट हुआ यह स्मार्टफोन लेनोवो ज़ेड5एस है और कंपनी इस स्मार्टफोन को अगले महीने ही टेक मंच पर पेश कर देगी।

लेनोवो फोन के लॉन्च टीजर को एक टेक ब्लॉगर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। टेना पर एल78071 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ स्मार्टफोन लेनोवो ज़ेड5एस नाम के साथ टेक बाजार में लॉन्च होगा यह बात भी इस लीक में पुख्ता हो गई है। ट्वीटर पर लेनोवो के इस फोन के मीडिया लॉन्च ईवेंट की टीज़र ईमेज को शेयर किया गया है। इस टीज़र ईमेज में फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है तथा फोटो के नीचे ही ’12’ यानि बारहवें महीने का जिक्र किया गया है। यह ईमेज ईशार करती है कि लेनोवो ज़ेड5एस दिसबंर महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Lenovo z5s to launch in december with o notch display triple rear camera in hindi

लेनोवो ज़ेड5एस की इस टीज़र ईमेज में फोन को कर्व्ड ऐज वाला दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर ‘ओ’ शेप की वॉटरड्रॉप नॉच भी इस फोटो में नज़र आ रही है। इस ‘ओ’ शेप से रोशनी निकलती दिखाई गई है जिससे प्रतीत होता है कि लेनोवो ज़ेड5एस में रांउड शेप वाला सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस ओ शेप के अलावा फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बेजल्स नहीं दिखाए गए हैं। वहीं यह बात पहले ही सामने आ चुकी है कि लेनोवो का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होगा।

इन-​डिसप्ले सेल्फी कैमरे वाले मीजू 16एस फोन की फोटो लीक, जानें कैसा दिखेगा यह शानदार स्मार्टफोन

टेना की लिस्टिंग की बात करें तो वहीं लेनोवो ज़ेड5एस को 6.2-इंच की डिसप्ले से लेस बताया गया था तथा फोन को डायमेंशन 156.7×74.5×7.8एमएम था। टेना की लिस्टिंग में लेनोवो ज़ेड5एस को डुअल सिम व ​डुअल स्टेंडबॉय फीचर से लैस बताया गया था । वहीं फोन में 4जी वोएलटीई के साथ ही 3210 एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी टेना की लिस्टिंग में सामने आई थी। लॉन्च ईवेंट की टीज़र ईमेज लीक होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि लेनोवो जल्द ही ज़ेड5एस की आॅफिशियल घोषणा करेगी।