तीन रियर कैमरे और ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया LG G8s ThinQ, OnePlus 7T को होगी परेशानी

LG ने भारत में अपनी जी सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नए स्मार्टफोन LG G8s ThinQ और Q सीरीज में LG Q60 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अगर बात करें LG G8s ThinQ में ऑथेंटिकेशन के लिए यूज़र्स के नसों के पैटर्न की पहचान की जाती है। ऐसा इंफ्रारेड लाइट के ज़रिए संभव हो पाता है। इसके अलावा यह फोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ड से लैस है और इसे डस्ट-वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 की रेटिंग मिली है। वहीं, एलजी क्यू60 तीन रियर कैमरे और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
कीमत
एलजी जी8एस थिंक को कंपनी ने फिलहाल सिर्फ एक वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया है। कंपनी ने इसे 36,990 रुपए में पेश किया है। फोन मिरर ब्लैक, मिरर टील और मिरर व्हाइट रंग में मिलेगा। भारत में इसकी सेल शुरू हो चुकी है। अगर बात करें LG Q60 की इसकी कीमत 13,490 रुपए होगी। स्मार्टफोन की बिक्री 1 अक्टूबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।
LG G8s ThinQ की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो LG G8s ThinQ में 6.2-इंच 1080×2248 ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। वहीं, फोन में पावर देने के लिए स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मौजूद है। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी की स्टोरेज दी गई है। हालांकि, डिवाइस में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इस ट्रिपल रियर कैमरे में 12-मेगापिक्सल एफ/1.5 स्टैंडर्ड, 12एमपी एफ/2.4 टेलीफोटो लेंस और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल का सेंसर है जो टाइम-ऑफ-फ्लाइट जे़ड कैमरा से लैस है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,550 एमएएच की बैटरी और एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
LG Q60
एलजी क्यू60 में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसके साथ ही फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। वहीं, 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकी, डिवाइस में प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। बताया गया है कि क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है।
फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पीडीएएफ से लैस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है और 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल सेंसर। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।