LG के 43 इंच 4K Smart TV पर 16,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जानें ऑफर्स की डिटेल

Join Us icon

अगर आप अपने घर के लिए 4K स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो LG का 43 इंच NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD Smart webOS LED TV आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। इस समय Amazon पर चल रहे सेल में 2026 मॉडल को 30 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस प्रोडक्ट की एमआरपी 45,990 रुपये है। इस तरह टीवी पर 13,991 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा, सभी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह आप 16,000 रुपये से अधिक की छूट के साथ इस स्मार्ट टीवी को खरीद सकते हैं। इसके साथ, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

LG के इस टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की बात करें, तो यह प्रोडक्ट अभी 31,999 रुपये में अमेजन पर उपलब्ध है,जबकि इसकी एमआरपी 45,990 रुपये है। सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 3,000 तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 3000 रुपये तक डिस्काउंड मिल रहा है। वहीं, Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 959 रुपये तक का कैशबैक Amazon Pay बैलेंस के रूप में मिल सकता है। इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड जरिए नो-कॉस्ट EMI पर 3,212.97 रुपये तक की ब्याज बचत का विकल्प दिया गया है। वहीं EMI की शुरुआत 1,125 रुपये प्रति माह से होती है। बिजनेस ग्राहक GST इनवॉइस के जरिए 18% तक की बचत का लाभ भी ले सकते हैं।

LG NU87 AI Series टीवी के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 43 इंच की 4K Ultra HD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है। टीवी में α7 AI Processor 4K Gen9 दिया गया है। इसमें आपको 4K Super Upscaling, Dynamic Tone Mapping, AI HDR Remastering और Precision HDR Master Pro जैसे फीचर्स मिलते हैं। टीवी HDR10 और HLG को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फिल्ममेकर मोड और 9 पिक्चर मोड दिए गए हैं, जिससे यूजर अपनी पसंद के हिसाब से स्क्रीन की तस्वीर सेट कर सकते हैं।

यह LG स्मार्ट टीवी webOS 26 पर काम करता है। इसमें AI Concierge, AI Chatbot, AI Voice ID और AI Recommendation जैसे फीचर्स मिलते हैं। AI Search में Microsoft Copilot और Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि, कुछ AI फीचर्स की उपलब्धता और इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त डिवाइस या सपोर्ट की जरूरत हो सकती है।

टीवी में LG ThinQ, Google Cast, Sports Alert, Games Service, Music Service और फुल वेब ब्राउजर जैसे फीचर्स भी हैं। इसके साथ LG Shield दिया गया है। टीवी में 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलती है।

LG के इस टीवी में 20W का 2.0 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें AI Sound Pro फीचर है, जो वर्चुअल 9.1.2 चैनल साउंड का अनुभव देने के लिए ऑडियो को अपमिक्स करता है। इसके अलावा, Dolby Atmos और Clear Voice Pro का सपोर्ट भी मिलता है। Clear Voice Pro डायलॉग को साफ सुनने में मदद करता है। टीवी में LG Sound Sync, Sound Mode Share, Bluetooth Surround Ready और WOW Orchestra जैसे ऑडियो फीचर्स भी दिए गए हैं।

वहीं कनेक्टिविटी की बात करें, तो LG NU87 टीवी में 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें eARC और ALLM का सपोर्ट है। इनके जरिए सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और दूसरे डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा, 1 USB 2.0 पोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, Ethernet और 2 RF इनपुट मिलते हैं। टीवी को वॉल माउंट या टेबल पर सेटअप किया जा सकता है। इसमें 2-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है और कंपनी के अनुसार इसकी सालाना बिजली खपत 138.85 kWh है। प्रोडक्ट लिस्टिंग के मुताबिक, टीवी के साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है।

क्या आपको यह LG Smart TV खरीदना चाहिए? 31,999 रुपये की कीमत पर LG का यह 43 इंच 4K टीवी उन लोगों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है, जो 4K रिजॉल्यूशन, AI पिक्चर फीचर्स, webOS 26 और Dolby Atmos सपोर्ट वाला टीवी चाहते हैं। खरीदने से पहले SBI कार्ड डिस्काउंट, कैशबैक और EMI की शर्तें जरूर जांच लें। ध्यान दें कि 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 959 रुपये का कैशबैक पात्रता के अनुसार मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here