एलजी जा रहा है 4 कैमरे वाला फोन वी40, मिलेगी आईफोन और गैलेक्सी एस9 को टक्कर

Join Us icon

जैसा कि मालूम है हर साल एलजी अपने फ्लैगशिप वी सीरीज और जी सीरीज में एक—एक फोन लॉन्च करता है। पिछले साल कंपनी ने वी35 थिंक को पेश किया था और हाल में भारत में जी7 प्लस थिंक को उतारा है। वहीं अब कंपनी के वी40 को लेकर चर्चा जारी है। कुछ दिन पहले ही भी इस फोन को लेकर कुछ जानकारियां आई थीं। वहीं आज फोन का पहला क्लियर प्रेस रेंडर लीक हुआ है। इसमें आप एलजी के इस फोन को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

एजली वी40 के इस प्रेस रेंडर को सबसे पहले माईस्मार्टप्राइस द्वारा प्रकाशित किया गया है। फोटो में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि फोन में नए डिजाइन ट्रेंड वाला नॉच स्क्रीन दिया गया है। वहीं सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि फोन के बैक पैनल में 3 कैमरा सेंसर आपको देखने को मिलेगा। हाल में लॉन्च हुआवई पी20 प्रो में हमने तीन कैमरा सेटअप देखा था। शाओमी ने बनाया नया ब्रांड, पोको एफ1 हुआ भारत में लॉन्च
एलजी वी40 ​थिंक इमेज स्पेसिफिकेशन
हालांकि स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन फोटो में आप देख सकते हैं कि फोन के पिछले पैनल में ग्लास का उपयोग किया गया है ​जैसा कि एलजी जी7 प्लस थिंक में अपने देखा था। पिछले पैनल में ही कैमरे के पास आपको एलजी लोगो और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। शाओमी कर रहा है रेडमी नोट 6 और रेडमी नोट 6 प्रो की तैयारी जानकारी हुई लीक

जानकारी के अनुसार कंपनी इसे पी—एमोलेड डिसप्ले से लैस कर सकती है जिसमें कर्वड ऐजेज होंगे। फोन में पावर बटन और सिम कार्ड स्लॉट दाईं ओर दिया गया है जबकि वॉल्यूम और गूगल असिस्टेंड बटन बाईं ओर है। लाउडस्पीकर, यूएसबी टाइप—सी और 3.5एमएम आॅडियो जैक नीचे की ओर दिया गया है।
जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और फोन कमें 6जीबी रैम मैमोरी हो सकती है। वहीं यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर पेश किया जा सकता है। खबर है कंपनी इसे 14 नवंबर के आसपास लॉन्च कर सकती है।