शाओमी कर रहा है रेडमी नोट 6 और रेडमी नोट 6 प्रो की तैयारी जानकारी हुई लीक

Join Us icon

शाओमी आज स्मार्टफोन बाजार पर राज कर रहा है और कंपनी को इस मुकाम तक लाने में रेडमी नोट सीरीज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस साल शाओमी ने रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को पेश किया था लेकिन अब कंपनी रेडमी नोट 6 की तैयारी कर रही है। हाल में इन फोंस को कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। 91मोबाइल्स द्वारा इन फोन्स को यूएस की सर्टिफिकेशन साइट फेडरल कम्यूनिकेशन कमिशन (एफसीसी) पर स्पॉट किया गया है।

शाओमी द्वारा इन फोंस को एफसीसी पर मॉडल नंबर एफ1806ई7टीजी के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि यहां फोन के बारे में कोई स्पेसिफिकेशन नहीं है लेकिन इससे कंंपनी की तैयारियों को समझा जा सकता है। हालांकि यहां फोन के नाम का खुलासा नहीं​ किया गया है लेकिन अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं उसके अनुसार इसके शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी नोट 6 प्रो माना जा रहा है। 4जीबी रैम और 4,230एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला ओपो ए5, कीमत सिर्फ 14,990 रुपये

सर्टिफिकेशन साइट पर इसे डुअल बैंड वाई—फाई और नेटवर्क की जानकारी ली जा सकती है। फोन में एलटीई, डब्लूसीडीएमए, सीडीएमए और जीएसएम सहित अन्य सपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि कंपनी ने मीयूआई 10 की घोषणा कर दी है लेकिन अब तक किसी फोन में उपलब्ध नहीं हुआ है।वहीं यह फोन भी फिलहाल मीयूआई 9 के साथ ही सर्टिफाइड किया गया है। 3जीबी रैम और 3,200एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ टेनॉर का सस्ता स्मार्टफोन डी2

फोन के बारे में अब तक बहुत ज्यादा लीक नहीं आए हैं लेकिन इससे साफ हो जाता है कि शाओमी रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्रो की तैयारी कर रही है।

हाल में शाओमी ने भारतीय बाजार में नए ब्रांड को पेश किया है। कंपनी ने पोको एफ1 को उतारा है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें तीन मैमोरी वेरियंट है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है।