50MP कैमरा और 5G के साथ लॉन्च हुआ Light Flip Phone, सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए बनाया गया खास फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/light-flip-phone-launch-50mp-camera-5g-distraction-free-phone-.jpg

सोशल मीडिया से दूरी पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए फोन बनाने वाली ब्रांड Light ने अपना नया Light Flip Phone लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो स्मार्टफोन की लत और लगातार आने वाले नोटिफिकेशंस से दूर रहना चाहते हैं। यह फ्लिप फोन कंपनी के कस्टम LightOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें केवल जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। जिससे यूजर्स बिना किसी अनावश्यक ऐप्स और सोशल मीडिया के अपने जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Light Flip Phone की डिटेल्स

Light Flip Phone में कंपनी का कस्टम LightOS मिलेगा। इसमें Predictive T9, Voice-to-Text और Audio Messaging जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यूजर्स को Alarm, Calculator, Calendar, Contacts Directory, Directions, Hotspot, Music, Notes, Voice Memos, Podcasts, Weather, Authenticator (2FA) और Timer जैसे जरूरी टूल्स भी मिलते हैं। फोन में 9 स्पीड डायल का सपोर्ट दिया गया है, जिससे कॉलिंग का अनुभव और आसान हो जाता है।

कंपनी ने हाल ही में एक Developer Program भी शुरू किया है, जिसके जरिए डेवलपर्स LightOS के लिए नए ओपन-सोर्स टूल्स तैयार कर सकेंगे। Light Flip Phone में 2.8-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 460×460 पिक्सल है। फोल्ड होने पर इसकी साइज 110 x 58 x 19mm और वजन 160 ग्राम है। फोन में MediaTek MT8873 प्रोसेसर लगा है। साथ ही 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है।

यह डिवाइस 1800mAh बैटरी, 50MP रियर कैमरा, 5G और 4G LTE सपोर्ट, GPS, Bluetooth 5.0, USB Type-C 2.0, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल माइक्रोफोन, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Nano SIM + eSIM और IP54 डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग जैसे फीचर्स प्रदान करता है।

कीमत और उपलब्धता

Light Flip Phone को Black, Navy, Red, Pink, Yellow और Gray सहित 6 कलर ऑप्शन में ग्लोबली पेश किया गया है। इसकी कीमत 299 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने दो साल का कॉन्ट्रैक्ट प्लान भी पेश किया है, जिसके तहत यूजर्स 39 डॉलर प्रति माह देकर यह फोन खरीद सकते हैं। इस प्लान में AT&T और T-Mobile नेटवर्क के जरिए 1GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज भेजने की सुविधा भी मिलेगी। फिलहाल इस फोन की प्री-बुकिंग (Reservation) शुरू हो चुकी है। जबकि सेल अप्रैल 2027 से शुरू होगी।

अगर आप सोशल मीडिया, गेम्स और लगातार आने वाले नोटिफिकेशंस से दूर रहकर सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग और जरूरी डिजिटल टूल्स वाला फोन चाहते हैं, तो Light Flip Phone बढ़िया विकल्प हो सकता है।

मार्केट में Light Flip Phone का मुकाबला HMD Touch 4G, Nokia 2780 Flip और HMD Barbie Phone से हो सकता है। अगर आप केवल जरूरी कामों के लिए फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह भारत में आएगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। यदि आप इंडिया में हैं तो बताए गए विकल्प पर नजर डाल सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर बने रहें।