
OnePlus ने अपनी नई OnePlus Ace 7 सीरीज के लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन कंफर्म कर दिए हैं। इसमें OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। दोनों फोन चीन में 29 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने इनके लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं। फोन में बेहतर कूलिंग सिस्टम और गेमिंग परफॉरमेंस पर फोकस किया है। आइए, आगे आपको अब तक आई डिटेल्स देते हैं।
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro के कलर ऑप्शन
OnePlus ने OnePlus Ace 7 सीरीज के स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन कंफर्म कर दिए हैं। OnePlus Ace 7 Pro तीन कलर ऑप्शन Windbreaker, Midnight Black और Radiant White में आएगा। जबकि OnePlus Ace 7 Tempered, Midnight Black और Radiant White में लॉन्च होगा। आप नीचे एल्बम में फोंस की झलक देख सकते हैं।
कंपनी ने इससे पहले ही OnePlus Ace 7 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान किया था। दोनों स्मार्टफोन चीन में 29 अक्टूबर को पेश किए जाएंगे। इनके लिए प्री-ऑर्डर पहले से ही शुरू हो चुके हैं। उम्मीद है कंपनी आने वाले दिनों में फोन के दूसरे फीचर्स से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर सकती है।
OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा नया कूलिंग सिस्टम
OnePlus Ace 7 सीरीज में Dual-Path Glacier Air Cooling System दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए डुअल-पाथ एयरफ्लो आर्किटेक्चर का उपयोग करेगा। इसमें गेमिंग ग्राफिक्स कार्ड जैसी टावर फिन्स और एक खास सेंसर के साथ इंटेलिजेंट टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम भी शामिल है। इस कूलिंग सिस्टम से लंबे समय तक गेमिंग करने के दौरान फोन के तापमान को सही रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसकी रियल परफॉरमेंस लॉन्च के बाद ही समझ आएगी।
OnePlus Ace 7 Series की पहली झलक! 👀
#OnePlusAce7 #OnePlusAce7Pro #oneplus
Video Credit: @Techway0 https://t.co/QyZXjLOWWe— 91mobilesHindi (@91mobilesHi) October 23, 2026
OnePlus Ace 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस
OnePlus ने कंफर्म किया है कि OnePlus Ace 7 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। यह प्रोसेसर फोन को हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान दमदार अनुभव देगा। फोन में नया Wind Chaser Gaming Core भी दिया जाएगा। जिसे चिपसेट में पहले से प्रोग्राम किया गया है। इससे गेमिंग के दौरान परफॉरमेंस को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल कंपनी ने OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। इन फीचर्स के बारे में जानकारी आने वाले दिनों में सामने आ सकती है।
अगर आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो OnePlus Ace 7 सीरीज के लॉन्च का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









