आ गया एक और कम कीमत वाला लो बजट फोन Nokia C12, सस्ते में मिलेगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/01/Nokia-C12.jpg
Highlights

Nokia C12 Launch: नोकिया ने टेक मार्केट में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए अपनी ‘सी’ सीरीज़ में एक नया मोबाइल फोन जोड़ा है। कंपनी की ओर से नोकिया सी12 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। यह एक एंट्री लेवल डिवाईस है जो लो बजट सेग्मेंट में आया है। इस फोन की कीमत 10 हजार के बजट में है। Android Go Edition पर पेश किए गए इस सस्ते मोबाइल फोन Nokia C12 की फुल डिटेल आगे दी गई है।

Nokia C12 का प्राइस

नोकिया सी12 स्मार्टफोन कंपनी की ओर से ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। यह मोबाइल फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Nokia C12 Price 119 Euros है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 10 हजार रुपये के करीब है। ग्लोबल मार्केट में यह नोकिया मोबाइल Dark Cyan, Charcoal और Light Mint कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। हमें उम्मीद है कि नोकिया सी12 भारत आता है तो इसका प्राइस 6,000 रुपये के करीब हो सकता है।

Nokia C12 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.3″ HD+ Display
  • 2GB RAM + 64GB Storage
  • UNISOC 9863A1 Processor
  • 8MP rear + 5MP selfie
  • 3,000mAh Battery
  • नोकिया सी12 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को 2डी ग्लास से कवर किया गया है। यह डिस्प्ले तीन ओर से जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप नॉच दी गई है। इस फोन का डायमेंशन 160.6 x 74.3 x 8.75एमएम और वजन 177.4 ग्राम है।

    Nokia C12 एंड्रॉयड गो एडिशन पर लॉन्च हुआ है जिसके चलते फोन में कम रैम होने के बावजूद यह स्मूथ काम करने में सक्षम है। इस फोन में गूगल गो ऐप्स को भी डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है, जो कम स्टोरेज घेरती है तथा इंटरनेट की खपत भी कम करती हैं। यह मोबाइल 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर पर रन करता है तथा ग्राफिक्स के लिए आईएमजी8322 जीपीयू सपोर्ट करता है।

    फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर जहां 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया सी12 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 3.5एमएम जैक और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए यह नोकिया फोन 3,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसे बैक पैनल हटाकर बाहर भी निकाला जा सकता है।