5000एमएएच बैटरी वाला Realme C11 होने वाला है इंडिया में लॉन्च, कीमत होगी 8,000 से कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/07/Realme-C11.jpg

रियलमी ने कुछ दिनों पहलें ही अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजान में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Realme C11 पेश किया था। यह फोन मलेशिया में लॉन्च हुआ था जो 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मलेशिया में इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया था जिसे लेकर अब खबर आ रही है कि रियलमी सी11 को कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। Realme की ओर से ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन को कंपनी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर टीज़ किया जा रहा है।

Realme इंडिया ने दरअसल अपने ट्वीटर हैंडल पर कंपनी की ‘सी सीरीज़’ की कुछ पोस्ट डाली है जिनमें इस सीरीज़ में अभी तक लॉन्च हुए फोंस का जिक्र है। कंपनी द्वारा किए गए ट्वीट के बाद मीडिया में चर्चा है कि आने वाले कुछ ही दिनों रियलमी भारत में इस सीरीज़ का विस्तार करने की योजना बना रही है और कंपनी बेहद जल्द Realme C11 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में उतार सकती है। हालांकि इस रियलमी सी11 के इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Realme C11

रियलमी सी11 की बात करें तो यह फोन मलेशिया में पहले ही लॉन्च हो चुका है। यह फोन स्क्वायर डिजाइन कैमरा सेटअप के साथ आया है। फोन के बैक में बाईं ओर स्क्वायर डिजाइन कैमरा सेटअप है, जिसमें दो रियर कैमरे और फ्लैश लाइट मौजूद है। इसके अलावा इस कैमरा सेटअप के नीचे ही कंपनी की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन के फ्रंट लुक की बात करें तो यह मिनी-ड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ आता है। फोने के टॉप और फोन की स्क्रीन के दाईं और बाईं और काफी कम बेजल्स दिए गए हैं। हालांकि. हैंडसेट की स्क्रीन के नीचे काफी मोटे बेजल्स देखने को मिलते हैं। हैंडसेट के बॉटम में स्पीकर ग्रिल और टाइप सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। फोन में राइट साइड वॉल्यूम और पावर बटन व लेफ्ट साइड सिम ट्रे मौजूद है।

यह भी पढ़ें : 15,000 रुपये से कम बजट के 5 नॉन चाइनीज फोन जो कर सकते हैं Xioami, Realme, Vivo और OPPO को रिप्लेस

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन रियलमी यूआई आधारित एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू से लैस है।

मलेशिया में Realme C11 को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद है कि भारत में भी रियलमी सी11 का यही वेरिएंट लॉन्च होगा। फोटोग्राफी की बात करें Realme C11 में रियर पर डुअल कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में 13MP प्राइमरी सेंसर औ 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।