एक लग्जरी कार जितनी है शाओमी के इस लिमिटेड एडिशन फोन की कीमत, क्या आप खरीदेंगे

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने इस साल की शुरुआत में ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 9 लॉन्च किया था। वहीं, इस फोन को चीन के साथ ही यूरोप में भी उपलब्ध कराया गया था। इस डिवाइस की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्वीडन की एक कंपनी ने डिवाइस का कस्टम गोल्ड एडिशन तैयार किया है (जो कि एक तरह का केस भी कहा जा सकता है), जिसकी कीमत इतनी है कि आप एक फ्लैट या लग्जरी कार खरीद सकते हैं।

स्वीडन की गोल्डेन कॉन्सेप्ट नाम की कंपनी ने Mi 9 स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन 24K गोल्ड प्लेटेड कस्टमाइज करके पेश किया है। गोल्डेन कॉन्सेप्ट नाम की कंपनी ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। इससे पहले भी कंपनी दूसरे फोन को कस्टमाइज कर पेश कर चुकी है। इससे पहले यह कंपनी कस्टमाइज्ड iPhone और iPhone केसेज प्रीमियम लेदर या स्टोन्स के साथ पेश कर चुकी है। इसे भी पढ़ें: तो क्या इतनी जल्दी बंद हो जाएगा Xiaomi Redmi Note 7?
screenshot-2019-05-23-at-8-35-53-am
अगर बात करें कंपनी ने गोल्ड प्लेटेड iPhone केस की कीमत की तो इसे 40,000 डॉलर ( लगभग 28 लाख रुपए) में पेश किया गया था। वहीं, अगर Mi 9 की कीमत को देखें तो 40,000 यूएसडी डॉलर (लगभग 27,77,300 रुपए) है। इस कीमत में आप एक फ्लैट या लग्जरी कार खरीद सकते हैं।

शाओमी Mi 9 डिवाइस का 24K गोल्ड प्लेटेड केस कंपनी ने पहली बार डिजाइन किया है। इससे पहले भी यूरोपीय देशों में इस तरह के फोन ग्राहकों को काफी पसंद आए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Mi 9 का 24K गोल्ड प्लेटेड फोन ग्राहकों का दिल जीत लेगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 9T भी आया सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगा ग्लोबली लॉन्च

screenshot-2019-05-23-at-8-36-11-am
गौरतलब है कि Xiaomi ने पिछले कुछ समय में अपनी Mi series में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Mi 9, Mi 9 SE और Mi 9 Transparent Edition शामिल है। वहीं, सामने आई जानकारी के अनुसार Xiaomi Mi सीरीज में एक और स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, जिसे Mi 9T नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Mi 9T को हाल ही में थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC पर स्पॉट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन को M1903F10G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मॉडल नंबर के साथ ही शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन का कोडनेम भी बताया गया है जो ‘मी 9टी’ है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here