Xiaomi के दो 5G स्मार्टफोन को मिला सर्टिफिकेशन, हो सकते हैं Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro

Join Us icon
price cut on xiaomi redmi phones in india sale offer
image courtesy: News18

Xiaomi आने वाले समय में दो नए 5G फोन को पेश कर सकता है। दरअसल, चीन के रेग्युलेटरी एजेंसी 3C की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दो शाओमी स्मार्टफोन स्पॉट किया गया है। वहीं, एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लिस्ट किए गए दो शाओमी स्मार्टफोन Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro 5G हैं जो जल्द ही चीन में लॉन्च होंगे।

वहीं, कुछ दिनों पहले एक जानकारी सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि कंपनी अपनी घरेलू मार्केट चीन में Redmi Note 9 सीरीज़ को लॉन्च नहीं करेगी। अगर बात करें 3C लिस्टिंग की तो कंपनी के दोनों फोन को मॉडल नंबर M2004J7AC और M2004J7BC के साथ लिस्ट किया गया है।
image-8
हालांकि लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोन के नाम और स्पेसिफिकेशन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फोन में 5G सपोर्ट की जानकारी दी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए दोनों फोन रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 10 प्रो हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi चीन में 5G सपोर्ट के साथ Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को पेश करने का प्लानिंग कर रही है। इसके अलावा रेडमी के निदेशक लू वेइबिंग ने मार्च में कहा था कि कंपनी चीन में 5जी प्रोडक्ट्स बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ को केवल विदेशी बाजार में बेचा जाएगा।

इसके अलावा कुछ समय पहले Weibo पर एक टिप्सटर, Digital Chat Station ने जानकारी दी थी कि मॉडल नंबर M2004J7AC और M2004J7BC के साथ दोनों Xiaomi फोन क्रमशः 22.5W और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेंगे।

बता दें कि आज Redmi Note 9 और Mi Note 10 Lite आज Xiaomi के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं। कोरोनावायरस के कारण शाओमी आज इस ग्लोबल लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करेगी। यह इवेंट रात 8 बजे यूटीसी (शाम 5:30 बजे आईएसटी) पर करेगी। इसे YouTube और कंपनी के सोशल अकाउंट के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, Xiaomi ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ में कौन सा फोन लॉन्च होगा। शाओमी ने हाल ही में चीन में Redmi Note 9s को भी लॉन्च किया है और इस वेरिएंट का भी ग्लोबल लॉन्च देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here