108MP कैमरा के साथ फिर ताकत का प्रदर्शन करेगा Xiaomi, 10 मार्च को लॉन्च होगा Mi 10S

Join Us icon

Xiaomi को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपनी मी10 सीरीज के अगले फोन Mi 10S पर काम कर रही है। वहीं, अब यह कन्फर्म हो गया है कि कंपनी अपने मी 10एस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जो कि 10 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले भी लीक में मी 10एस को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। इसके अलावा TENNA लिस्टिंग से भी खुलासा हुआ था कि फोन में पिछले साल आए मी 10 स्मार्टफोन की तुलना में एक अलग डिजाइन पर पेश किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को चीन की ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर लिस्ट कर दिया गया है। आइए आगे जानते हैं फोन के बारे में अभी तक क्या कुछ सामने आया है।

इस समय होगा लॉन्च

वीबो पोस्ट्स की एक सीरीज में Xiaomi ने पुष्टि की है कि Mi 10S में बेहतर ऑडियो गुणवत्ता के लिए इस फोन में हरमन कार्डन डबल स्टीरियो स्पीकर होंगे और 360 डिग्री स्टीरियो स्टीरियो का अनुभव यूजर्स को देंगे। इसके अलावा फोन को DxOMark पर 80 का ऑडियो स्कोर मिला है। Mi10S लॉन्च इवेंट को 10 मार्च को दोपहर 2 बजे स्थानीय समय (11.30 बजे IST) पर शुरू किया जाएगा है। इसके अलावा अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन कम से कम तीन रंग विकल्पों क्लासिक व्हाइट, एलिगेंट ब्लैक और मिस्टीरियस ब्लू में आ सकता है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम और 64MP कैमरे वाले Xiaomi Mi 10T के दाम हुए 3000 रुपए कम, जल्द करें कहीं हाथ से न निकल जाए मौका

108MP होगा कैमरा

टीजर पोस्टर्स में Mi 10S में 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिला है। वहीं, सेंसर बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने में प्लेस होगा। इसके अलावा सेटअप के साथ फ़्लैश मॉड्यूल भी होगा। फोन के बैक में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है, जिससे संकेत मिलता है कि यह इन-डिस्प्ले सेंसर के साथ आएगा।

क्या होंगी खूबियां

अब तक सामने आई खबरों के मुताबिक आने वाला मी 10एस देखने में शाओमी मी 10 अल्ट्रा की तरह हो सकता है। इसके अलावा मी 10एस में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि मी 10 में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया था। इसे भी पढ़ें: 4 मार्च को एंट्री लेगी Xiaomi की Redmi Note 10 सीरीज़, लॉन्च से पहले ही जानें क्या होगा इसमें खास

बैटरी

इसके अलावा 3C लिस्टिंग पर भी 10एस को देखा गया था। शाओमी मी 10एस में 33वाट फास्ट चार्जिंग दिए जाने का खुलासा इस लिस्टिंग से हुआ था। हालांकि, अभी फोन की बैटरी के बारे में पता नहीं चला है। फिलहाल फोन की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here