64MP कैमरा और 6.67-इंच पंच-होल डिसप्ले के साथ Xiaomi Mi 10T Lite हुआ लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi ने आज ग्लोबल मार्केट में एक वर्चुअल इवेंट के दौरान अपनी Mi 10T सीरीज़ से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Mi 10T 5GMi 10T Pro 5G और Mi 10T Lite 5G को शामिल किया है। इस सीरीज के अंदर पेश किया गया मी 10 लाइट 5जी नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर के साथ आता है। वही, लुक के मामले में यह काफी हद तक इंडिया में लॉन्च हो चुके Poco X3 की तरह लगता है। हालांकि, फोन के कलर ऑप्शन बिल्कुल अलग हैं। आइए आगे आपको Mi 10T Lite 5G के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

डिसप्ले

Mi 10T Lite 5G को भी कंपनी ने Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G की तरह ही पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरा से लैस पंच-होल मौजूद है। मी 10टी लाइट 5जी को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: रिटेलर्स हुए Xiaomi से परेशान, Redmi K20 बना जी का जंजाल

mi-10t-lite-image-featured

हार्डवेयर

Xiaomi Mi 10T Lite 5G को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन क्वॉलकॉम का सबसे तेज 5जी चिपसेट माना जाने वाला स्नैपड्रैगन 750G दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज है।

कैमरा

Xiaomi Mi 10T Lite 5G में क्वाड कैमरा सेटअप बैक में दिया गया है। इस सेटअप में 64MP प्राइमरी सेंसरष 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर पोर्टेट शॉट्स के लिए दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है।

mi-10t-lite-5g-launch-new

बैटरी

Mi 10T Lite 5G को 4,820mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया हैं। यह फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जो फोन को तेजी से चार्ज करने में सक्षम है। अच्छी बात यह है कि 33वॉट का चार्जर फोन के साथ ही दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक लिक्विडकूल तकनीक भी शामिल है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi लाया बेहद सस्ता Redmi 9i स्मार्टफोन, Realme के लिए बनेगा परेशानी

ऑपरेटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी ऑप्शन

कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 5 जी, 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है।

mi-10t-lite-5g-launch

कीमत

Mi 10T Lite 5G को बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 279 (लगभग 24,000 रुपए), इसी तरह दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत EUR 329 (लगभग 28,300 रुपए) है। वहीं, फोन के बेस वेरिएंट फ्लैश सेल में EUR 249 में ही मिलेगा जो कि 13 अक्टूबर को होगी। फोन Atlantic Blue, Rose Gold Beach और Pearl Gray कलर ऑप्शन में आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here