Xiaomi Mi A3 की फोटो हुई लीक, 48MP रियर कैमरा और इस ताकतवर प्रोसेसर से होगा लैस, 25 जुलाई को होगा लॉन्च

Join Us icon

काफी दिनों से चर्चा हो रही है कि Xiaomi अपनी Mi A सीरीज में नए फोन लॉन्च करने वाली है। हाल ही में शाओमी ग्लोबल स्पोकपर्सन Donovan Sung ने Mi A3 सीरीज को लेकर हिंट दिया था। सूंग ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये Mi A सीरीज़ में नए फोन लॉन्च किए जाने की बात कही थी। वहीं, अब Mi A3 की लाइव फोटो और रिटेल बॉक्स लीक हुआ है।

वहीं, Mi Community forum पर Mi A3 की लॉन्च डेट की जानकारी मिली है, जिसके अनुसार फोन को 25 जुलाई को पेश किया जाएगा। इसके अलावा इंटरनेट पर चल रही अफवाहों के बीच यह तस्वीरें सामने आई है। किसी टिप्स्टर ने जीएसएम अरीना वेबसाइट को इसकी कुछ तस्वीरें भेजी हैं। शेयर किए गए रिटेल बॉक्स और फोन की इमेज से इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का दबदबा कायम, कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ 5,999 रुपए वाला Redmi 7A

ऐसा होगा डिजाइन

लीक फोटो के आधार पर बात करें तो रिटेल बॉक्स सफेद रंग का है और Mi A3 को वाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। वहीं, फोन का ब्लैक कलर भी नजर आ रहा है। डिजाइन की बात करें तो फोन में आपको वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
screenshot-2019-07-15-at-10-43-01-am
फोन के बैक पैनल पर शाओमी के लोगो के साथ एंडरॉयड वन का लोगो भी दिया गया है। वहीं, फोन के डिस्प्ले पर मौजूद प्रटेक्टिव फिल्म से पता चलता है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी प्रोसेसर से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 7A या फिर Realme C2, कौन सा फोन है आपकी पसंद

इसके अलावा फोन में 6.08-इंच का एमोलेड डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी हो सकती है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी कैमरा और 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

सामने आ रही अफवाहों की मानें तो शाओमी इस साल अपने एंडरॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A3 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन के लॉन्च और स्पेसिफिकेशन के बारे में कभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

इसके अलावा WinFuture.de की रिपोर्ट के अनुसार Mi A3 को Mi CC9 स्मार्टफोन के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसमें प्रोसेसर अलग होगा। लेकिन, इसका डिजाइन बिल्कुल एक जैसा ही होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here