Mi A3 सीरीज 17 जुलाई को होगी लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे और इस दमदार प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/mi-a3-1.jpg

Xiaomi की Mi A3 सीरीज को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में इस सीरीज के आने की पुष्टी शाओमी ग्लोबल स्पोकपर्सन Donovan Sung ने की थी। वहीं, अब कंपनी ने Mi A3 सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज के अंदर डिवाइस को सबसे पहले स्पेन में लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी स्पेन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडेल से ट्विट कर इस बात का खुलासा किया है कि कंपनी 17 जुलाई यानी बुधवार को इस सीरीज को स्पेन में पेश करेगी। इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन एंडरॉयड वन प्रोग्राम के तहत पेश किए जाएंगे।

स्पेन के बाद Mi A3 सीरीज को पोलैंड में 25 जुलाई को पेश किया जाएगा। इसका मतलब हमें फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पोलैंड के लॉन्च से पहले मिल जाएंगी। वहीं, 17 जुलाई को शाओमी इंडिया में अपनी के20 सीरीज को पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi A3 की फोटो हुई लीक, 48MP रियर कैमरा और इस ताकतवर प्रोसेसर से होगा लैस, 25 जुलाई को होगा लॉन्च

इसके अलावा फोन में 6.08-इंच का एमोलेड डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बैटरी हो सकती है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए के लिए इसमें 48-मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी कैमरा और 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का दबदबा कायम, कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ 5,999 रुपए वाला Redmi 7A

सामने आ रही अफवाहों की मानें तो शाओमी इस साल तक भारत में अपने एंडरॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A3 को लॉन्च कर देगी। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

इसके अलावा WinFuture.de की रिपोर्ट के अनुसार Mi A3 को Mi CC9 स्मार्टफोन के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसमें प्रोसेसर अलग होगा। लेकिन, इसका डिजाइन बिल्कुल एक जैसा ही होगा। इसके अलावा इंटरनेट पर चल रही अफवाहों के बीच यह तस्वीरें सामने आई है। शेयर किए गए रिटेल बॉक्स और फोन की इमेज से इसके डिजाइन की जानकारी मिली थी।

ऐसा होगा डिजाइन

लीक फोटो के आधार पर बात करें तो रिटेल बॉक्स सफेद रंग का है और Mi A3 को वाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। वहीं, फोन का ब्लैक कलर भी नजर आ रहा है। डिजाइन की बात करें तो फोन में आपको वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।