
Xiaomi ने भारत में अपनी नई लैपटॉप सीरीज़ Mi NoteBook 2021 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पहले लॉन्च किए Mi NoteBook 14 series के सक्सेसर हैं। शाओमी ने नई लैपटॉप सीरीज़ के दो पतले और हल्के लैपटॉप- Mi NoteBook Ultra और Mi NoteBook Pro को लॉन्च किया है। शाओमी ने Mi NoteBook series के नए लैपटॉप को पिछले साल लॉन्च किए लैपटॉप के मुकाबले काफी अपग्रेड किया है। कंपनी के लेटेस्ट लैपटॉप टॉप-ऑफ-द-लाइन स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए गए हैं। यहां हम आपको शाओमी के लेटेस्ट लैपटॉप के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Mi NoteBook Ultra
Mi NoteBook Ultra को कंपनी शानदार यूनिबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस लैपटॉप के बिल्ड में कंपनी ने एयरक्राफ्ट ग्रेड Series 6 Aluminium का यूज किया है। शाओमी के इस लैपटॉप का वजन 1.7 kg और मोटाई 17.9mm है। ऑल मेटल बॉडी के साथ इस लैपटॉप में स्मूथ हिंज दिए गए हैं, जिनकी मदद से सिंगल फिंगर से लैपटॉप ओपन किया जा सकता है। इस लैपटॉप की डिस्प्ले 140 डिग्री टिल्ट हो जाती है। Mi NoteBook Ultra में कंपनी ने इन-बिल्ट 720p HD कैमरा के साथ 2D array dual-microphone सेटअप दिया है। जो शानदार वीडियो और कॉल क्वालिटी ऑफ़र करता है।
Mi NoteBook Ultra में कंपनी ने Mi TrueLife+ डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 100% sRGB कलर गौमट सपोर्ट करती है। शाओमी के इस लैपटॉप में 15.6 इंच डिस्प्ले दिया है जिसका रेजलूशन 3.2K (3200×2000 पिक्सल) और आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। Mi NoteBook Ultra की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। Mi NoteBook Ultra लैपटॉप को कंपनी ने लेटेस्ट 11th Gen TigerLake Intel® Core™ i7 और i5 H35 सीरीज प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Intel® Iris® Xᵉ का सपोर्ट दिया गया है। Mi NoteBook Ultra लैपटॉप में 16GB की 3200MHz DDR4 RAM और 512GB की NVMe SSD स्टोरेज दी गई है।
Mi NoteBook Ultra लैपटॉप में 70 WHr की बैटरी दी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में करीब 12 घंटे तक का बैकअप ऑफर करती है। इस लैपटॉप में 65W USB Type-C चार्जर दिया है जिसकी मदद से मात्र 45 मिनट में यह 0 से 50% तक चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही Mi NoteBook Ultra में कंपनी ने बैकलिट की-बोर्ड दिया है। इसके साथ ही लेटेस्ट Mi NoteBook Ultra में 2 x 2W स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया है।
शाओमी के इस लैपटॉप में लेटेस्ट Thunderbolt 4 पोर्ट दिया है जो 40 Gbps तक डाटा बेंडविर्थ, फास्ट चार्ज, दो 4K आउटर डिस्प्ले आउटपुट ऑफर करता है। इस लैपटॉप में USB Type-C पोर्ट, HDMI 1.4 पोर्ट, USB 3.2 Gen 1, 3.5mm ऑडियो जैक के साथ USB 2.0 पोर्ट मिलता है। इसकेसाथ ही Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 के साथ साथ फिंगरप्रिंट सेसर भी दिया गया है।
Mi NoteBook Pro
Mi NoteBook Pro में भी शाओमी ने एयरक्राफ्ट-ग्रेड Series 6 Aluminium अलॉय चैसिस का इस्तेमाल किया है। ये लैपटॉप भी यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है जिसकी मोटाई 17.3mm और वजन 1.4 kg है। Mi NoteBook Pro लैपटॉप में 14-इंच का 2.5K(2560×1600) डिस्प्ले दिया है। शाओमी का यह लैपटॉप लेटेस्ट 11th Gen Intel® Core™ i5 और i7 Tigerlake H35 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें भी ग्राफिक्स के Intel® Iris® Xᵉ चिप दिया गया है। शाओमी का यह लैपटॉप 8GB/16GB की DDR4 RAM के साथ 512GB तक NVMe SSD स्टोरेज सपोर्ट करता है।
शाओमी के दोनों लेटेस्ट Mi NoteBook Ultra और Mi NoteBook Pro लैपटॉप Windows 10 Home पर रन करते हैं। दोनों लैपटॉप को Windows 11 का फ्री अपग्रेड मिलेगा। इन दोनों लैपटॉप में MS Office Home & Student Edition 2019, और Mi SmartShare पहले से इंस्टॉल होगा। यह भी पढ़ें : Motorola Moto E20 डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
Mi NoteBook Ultra: कीमत
Intel® Core™ i5-11300H + 8GB RAM: 59,999 रुपये
Intel® Core™ i5-11300H + 16GB RAM: 63,999 रुपये
Intel® Core™ i7-11370H + 16GB RAM: 76,999 रुपये
Mi NoteBook Pro : कीमत
Intel® Core™ i5-11300H + 8GB RAM: 56,999 रुपये
Intel® Core™ i5-11300H + 16GB RAM: 59,999 रुपये
Intel® Core™ i7-11370H + 16GB RAM: 72,999 रुपये
उपलब्धता और ऑफर
Mi NoteBook Ultra लैपटॉप को 31 अगस्त से Mi.com, Mi Homes, Amazon.in और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। HDFC कार्य यूजर्स को 4500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
Mi NoteBook Pro लैपटॉप को भी 31 अगस्त से Mi.com, Mi Homes, Amazon.in और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप पर भी HDFC card यूजर्स को 4500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।























