मोबाइल से निकलने वाली खतरनाक रेडिएशन्स से बचाएगा यह अनूठा डिवाईस, कीमत सिर्फ 4,500 रुपये

आज का दौर तकनीक का दौर है। हमारे आजपास मौजूद हर चीज स्मार्ट होती जा रही है और सुख सुविधा के लिए आम आदमी अधिक से अधिक डिवाईसेज़ और गैजेट्स का यूज़ करता है। सुबह की शुरूआत ही मोबाईल में सेट किए गए अलार्म से होती है और रात की नींद भी गैजेट के साथ ही आती है। हर उम्र के लोग जानते है कि इन गैजेट्स व डिवाईसेज़ का यूज़ जितना फायदेमंद है, स्वास्थय के लिए उतना ही खतरनाक भी है। इस गैजेट्स से निकलने वाली हानिकारक रेडिशन्स के दुश्प्रभाव से बचने के लिए रेडिएशन प्यूरिफाइर Modicare EnviroGlobe भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है।
ये हैं फायदे
मोदीकेयर का EnviroGlobe डिवाईस विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से निकलने वाली रेडिएशन्स को कम करता है और उनसे होने वाले खतरे को घटाता है। इस डिवाईस के जरिये मोबाईल, वाईफाई राउटर, लैपटॉप व मॉनिटर के साथ ही मोबाइल टॉवर और हर उस वायरलेस कम्यूनिकेशन गैजेट से निकलने वाली रेडिएशन्स से बचा जा सकता है जो दैनिक यूज़ में हमारे संपर्क में आती है। यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च हुआ 6जीबी रैम वाला Vivo Y19
EnviroGlobe के जरिये इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फिल्ड (EMF) को कंट्रोल किया जाता है। यह एक पोर्टबल डिवाईस है जिसे अपने घर, आफिस या किसी भी स्थान पर रखा जा सकता है। EnviroGlobe इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन्स को न्यूरालाईज़ करके उनके हानिकारक असर को कम किया जा सकता है तथा साथ ही इंसानी शरीर में ईएमएफ की वजह से बढ़ रहे स्ट्रेस को भी कम करने में मदद मिलती है।
आपको बता दें कि हर स्मार्टफोन की अपनी अलग-अलग रेडिएशन व फ्रिक्वेंसी होती है। मोबाइल फोन एक रेडियो ट्रांसमीटर होता है जो नेटवर्क वेव्स (तरंगों) को सेंड करता है और रिसीव करता है। इन वेव्स को रेडियो फ्रिक्वेंसी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फिल्ड कहा जाता है। ये वेव्स मोबाइल एंटिना के जरिये ट्रांसफर होती है जो फोन से मोबाइल टॉवर तक जाती है और मोबाइल टॉवर से फोन तक आती है। जब भी ये वेव्स ट्रांसफर होती हैं तो उनका कुछ प्रतिशत हिस्सा वातावरण में ही घूमता रहता है। और यही वो हिस्सा होता है जो आपके, हमारे और पर्यावरण के लिए खतरा बनता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने शेयर की Mi Note 10 की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, 108 MP प्राइमरी कैमरे सहित होंगे 5 रियर कैमरा सेंसर
Modicare EnviroGlobe को कंपनी की ओर से 4,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाईस मोदीकेयर की वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के डिस्ट्रीब्यून प्वाइंट्स, सक्सेस सेंटर और मोदीकेयर लाइफस्टाईल सेंटर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट पर जाने के लिए (यहां क्लिक करें)