सिर्फ 299 स्टार्टिंग प्राइस पर पूरे 7 कमाल के गैजेट लाई ये कंपनी! आपके भी आएंगे काम

Join Us icon

U&i ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए ENTRY STAR सीरीज के तहत सात नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इस नई रेंज में तीन ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स, एक वायरलेस स्पीकर, एक फास्ट चार्जर, एक वायरलेस नेकबैंड और एक स्मार्टवॉच शामिल हैं। कंपनी के अनुसार यह लाइनअप रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। यह सस्ते में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे आपको सभी डिवाइस की डिटेल्स देते हैं।

ENTRY STAR 129 TWS को लंबी बैटरी और क्लियर ऑडियो के लिए डिजाइन किया गया है। यह 50 घंटे का म्यूजिक टाइम और 180 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। 40ms लो लेटेंसी इसे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अच्छी है। इसमें IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंस, 13mm स्पीकर ड्राइवर और ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ फ्री सिलिकॉन केस भी मिलता है।

ENTRY STAR 133 TWS क्वाड-माइक सेटअप के साथ आता है, जो कॉलिंग के दौरान बेहतर क्लैरिटी दे सकता है। इसमें 60 घंटे तक का म्यूजिक टाइम, 55ms लो लेटेंसी और 13mm ड्राइवर यूनिट दी गई है। यह ब्लैक, वाइट और नेवी ब्लू कलर में उपलब्ध है। वहीं, ENTRY STAR 134 TWS में टच वॉल्यूम कंट्रोल, विंड नॉइज रेसिस्टेंस, 40ms लो लेटेंसी और 40 घंटे का म्यूजिक टाइम मिलता है। यह भी तीन रंगों में उपलब्ध है।

ENTRY STAR 124 एक 19-इंच का 30W वायरलेस स्पीकर है, जो FM, AUX, TF कार्ड, USB और DC 5V कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें TWS फंक्शन के जरिए दो स्पीकर्स को पेयर कर वाइड साउंडस्टेज का अनुभव लिया जा सकता है। यह एक बार चार्ज में 8 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है।

ENTRY STAR 132 चार्जर 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें टाइप-C केबल शामिल है। वहीं, ENTRY STAR 139 नेकबैंड 30 घंटे का म्यूजिक टाइम और 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इसमें मैग्नेटिक बड्स और इनबिल्ट नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। यह ब्लैक, ग्रे, ग्रीन और ब्लू रंगों में उपलब्ध है।

ENTRY STAR 101 स्मार्टवॉच 2.2-इंच स्पोर्ट्स डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, IP68 वॉटर रेसिस्टेंस और कॉलिंग के लिए इनबिल्ट स्पीकर के साथ आती है। इसमें दो स्ट्रैप ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार स्टाइल चुन सकते हैं।

कीमत की बात करें तो ENTRY STAR 129 TWS की कीमत 599 रुपये, ENTRY STAR 133 और 134 TWS की कीमत 699 रुपये, ENTRY STAR 124 स्पीकर 1,199 रुपये, ENTRY STAR 132 चार्जर 299 रुपये, ENTRY STAR 139 नेकबैंड 399 रुपये और ENTRY STAR 101 स्मार्टवॉच की प्राइस 1049 रुपये रखी गई है। सभी प्रोडक्ट्स देशभर में U&i के रिटेल स्टोर्स और पार्टनर आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।

यदि आप भी इन सस्ते डिवाइस को लेना चाहते हैं तो ये अच्छे ऑप्शंस है क्योकि इस रेंज में आपको अच्छा अनुभव मिल सकता है। हालांकि और बेहतर अनुभव के लिए अगर आप कीमत ज्यादा देना चाहें तो Boat, Oneplus और Noise जैसे ब्रांड्स के डिवाइस भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here