
कल ही हमनें मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटो सी की जानकारी दी थी। वहीं अब इस फोन के दूसरे वेरिएंट मोटो सी प्लस की जानकारी भी सामने आई है। ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मोटोरोला मोटो सी के दो मॉडल पेश करेगी।
23-एमपी कैमरे के साथ सोनी ने लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए1
वेंचरबीट ने एक खबर प्रकाशित करते हुए दावा किया है कि मोटोरोल मोटो सी के साथ ही मोटो सी प्लस पर भी कार्य कर रही है। इन दोनों फोन्स को कंपनी द्वारा 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा तथा दोनों ही मॉडल एंडरॉयड नुगट पर आधारित होंगे।
रिपोर्ट के अनुसार मोटो सी प्लस में 2जीबी रैम दी जाएगी जिसके साथ यह 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर 64बिट मीडियाटेक प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी होगी जिसे कार्ड सपोर्ट से एक्सपेंड किया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
मोटो सी प्लस जहां 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा वहीं दूसरी ओर मोटो सी को कंपनी 3जी और 4जी के दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के अनुसार 3जी वेरिएंट 32बिट 1.3गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक पर कार्य करेगा तथा 4जी वेरिएंट 64बिट 1.1गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा।
13-एमपी डुअल कैमरे के साथ लेईको ले प्रो3 एआई एडिशन लॉन्च
मोटो सी के दोनों वेरिएंट में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी या 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,350एमएएच की बैटरी होगी। मोटो से ये दोनों ही फोन ब्लैक, वाईट, गोल्ड और रेड कलर में पेश किए जाएंगे।




















