
मोबाईल फोन आज हरेक व्यक्ति की अहम जरूरत बन चुका है। लेकिन मोबाईल फोन में आग लगने तथा विस्फोट होने जैसी घटनाओं के बाद यूजर की सुरक्षा पर अहम सवाल खड़े हो जाते हैं। सैमसंग, एप्पल तथा शाओमी जैसी कंपनियों के बाद अब मोटोरोला एक फोन में भी ब्लास्ट होने की खबर सामनें आई है। इस वाक्ये ने एक बार फिर टेक कंपनियों द्वारा परोसे जा रहे डिवाईसेज़ तथा यूजर्स की सुरक्षा के प्रति इन कंपनियों की सवेंदनशीलता को कटघरे में ला दिया है।
अब सैमसंग गैलेक्सी नोट8 की वजह से उड़ती फ्लाईट में मची हलचल
ताजा मामला हरियाणा से है जहां से मोटोरोला के मोटो ई3 पावर स्मार्टफोन में आग लगने तथा ब्लास्ट होने की खबर सामनें आई है। यूजर के अनुसार मोटो ई3 पावर स्मार्टफोन को चार्जिंग से फोन हटाने के बाद उससे घुआं निकलने लगा तथा कुछ ही मिनटों में उसमें आग लग गई। फोन में लगी आग इतनी देर तक फोन को भभकाती रही कि ने पूरे फोन की बॉडी पिघल गई बल्कि बैटरी भी धमाके के साथ फट गई।
My motorola E phone is blast after 20 mint of chargin today morning.#motoeblasthttps://t.co/yfqRJ9Y9yo
— Sachin Yadav (@technologers) October 24, 2017
गनिमत रही कि स्मार्टफोन से घुआं निकलना शुरू होते ही यूजर ने सावधानी दिखाते हुए फोन के सभी से दूर रख दिया। स्मार्टफोन उपभोक्ता का कहना है कि उन्होंने कंपनी के ओरिजिनल चार्जर से ही फोन की चार्ज किया था। वहीं दूसरी ओर मोटोरोला से सपंर्क साधने पर कंपनी ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं तथा जल्द ही इस सदंर्भ में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
30 नंवबर के बाद नहीं रहेगी रिलायंस कम्युनिकेशन की डीटीएच सेवा, वायरलैस बिजनेस होगा बंद
फोन में आग लगने की घटना से कोई हताहत तो नहीं हुआ है, लेकिन इस तरह के मामले ने एक बार फिर टेक बाजार में सनसनी मचा दी है। गौरतलब है कि लेनोवो अधिकृत मोटोरोला को सुरक्षा तथा मजबूती के लिहाज से एक बेहतर ब्रांड माना जाता रहा है, ऐसे में इस तरह की दुर्घटना न सिर्फ मोटोरोला की साख को नुकसान पहॅुंचा सकती है बल्कि साथ ही स्मार्टफोन्स के यूज़ को लेकर भी यूजर्स में दहशत का माहौल पैदा करती है।





















