
देश की पुरानी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार रिलायंस कम्युनिकेशन का नाम जल्द ही 2जी जीएसएम तथा वायरलेस बिजनेस के बाजार से खत्म होने वाला है। इस चौकाने वाली खबर के बारें में पता चला है कि कंपनी आने वाले 30 दिनों में वह अपना बिजनेस बंद करने वाली है। आर कॉम ने अपने इस सेग्मेंट से जुड़े कर्मचारियों को विदा करने के लिए 30 नवंबर का दिन चुन लिया है तथा रिलायंस जीएसएम नंबर का यूज़ करने वाले ग्राहकों को पोर्टिंग एसएमएस भेजे जाने की बात भी कही गई है।
जियो ग्राहकों को फिर से लग सकता है झटका, एक बार टैरिफ रेट बढ़ाएगी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशन आने वाले 30 दिनों में अपनी 2जी जीएसएम मोबाईल सर्विस तथा वायरलेस बिजनेस खत्म करने वाली है। आर कॉम की ओर से अपने कस्टमर्स को मैसेज भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं तथा 30 नवंबर के बाद कंपनी की ये सेवाएं सदा के लिए बंद हो जाएगी।

ईटी ने दावा किया है कि उन्हें आर कॉम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुरदीप सिंह की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई है जिसमें उन्हें कंपनी के वायरलेस बिजनेस से जुड़ी कुछ अहम ईकाइयों को बंद करने की बात कहते सुना गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार आर कॉम बाजार की मौजूदा टेलीकॉम रणनीतियों में सभी प्रयासों के बाद भी अपना बिजनेस चलाने में कामयाब नहीं हो पाई है इसलिए उन्हें मजबूरन अपने वायरलैस सेग्मेंट को बंद करना पड़ रहा है।
अब मोबाईल में नेटवर्क न होने पर भी कर पाएंगे कॉल, ट्राई ने दी मंजूरी
खबर के अनुसार गुरदीप सिंह ने कहा है कि 21 नवंबर को कंपनी का रिलायंस डिजीटल टीवी डीटीएच लाइसेंस एक्सपायर होने जा रहा है और कंपनी इसे आगे नहीं बढ़ाएगी। कंपनी आईएलडी वायस, कंज्यूमर वॉयस और 4जी डोंगल पोस्ट-पेड सेवा को छोड़ कर अन्य सभी सेवाएं बंद हो जाएंगी। कहा गया है कि अपने वायरलैस बिजनेस को बंद करने के बाद रिलायंस कम्यूनिकेशन्स 2जी सर्विस को पीछे छोड़ सिर्फ 3जी तथा 4जी सर्विसेज़ पर ही काम करेगी। वहीं ईटी की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि इस फैसले के बाद आर कॉम के टावर बिज़नेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Reliance Communications (#RCom) to Shut Down its GSM Mobile Services / Wireless Business by 30th November#Exclusive Details ? pic.twitter.com/yapn3SOHWE
— SANJAY BAFNA (@sanjaybafna) October 25, 2017
वहीं जीएसएम सिम उपभोक्ताओं की बात करें तो प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से सभी मोबाईल ग्राहकों को एसएमएस के जरिये मोबाईल नंबर पोर्टेबलिटी कोड भेज दिया जाएगा। जिसके बाद वह ग्राहक उस नंबर के जरिये कोई भी अन्य टेलीकॉम कंपनी चुन पाएंगे। जानकारी के अनुसार आर कॉम की ओर से अब कोई भी ईआर बिलिंग तथा नए रिचार्ज नहीं किए जाएंगे तथा जिस भी आर कॉम के पास जो भी बैलेंस, डाटा या एसएमएस का बेनिफिट बचा होगा उसे वह इस 30 नवंबर से पहले खत्म करना होगा। कंपनी से जुड़े हुए किसी भी लेनदेन तथा बकाया राशि को कपंनी द्वारा बैंकिग प्रणाली के जरिये पूरा किया जाएगा।
एक्सक्लूसिव: कार्बन के बाद लावा के साथ मिलकर 1,699 रुपये में एयरटेल लाएगा सस्ता 4जी फोन
बहरहाल इस खबर की पुष्टि को लेकर 91मोबाईल्य स्वयं आर कॉम से संपर्क साध रहा है तथा किसी भी सूचना या जानकारी के मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।


















