
Motorola से जुड़ी एक खबर हमनें हाल ही में पब्लिश की थी जिसमें पता चला था कि मोटोरोला आने वाली 24 अक्टूबर को अपनी ‘जी8 सीरीज़’ को पेश करने वाला है। इस सीरीज के अंदर Moto G8 Plus और Moto G8 Play को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब Moto E6 Play नाम के स्मार्टफोन के रेंडर्स सामने आए हैं।
Moto E6 Play के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। एक रिपोर्ट अनुुसार मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन Moto E6 Play को दो कलर ऑप्शन – ब्लू और ब्लैक में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रेंडर इमेज से इसकी डिजाइन भी सामने आया है। इमेज के अनुसार Moto E6 Play के बैक में कंपनी सिंगल कैमरा, LED फ्लैश और फिंगर प्रिंट सेंसर देगी है। इसे भी पढ़ें: Moto G8 Play भी आया सामनें, 4000एमएएच बैटरी के साथ 24 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

तस्वीरों के अनुसार फोन के फ्रंट डिजाइन की बात करें टॉप और बॉटम में चौड़ी बैजल दिए गए हैं। वहीं, टॉप बॉटम में ईयरपीस और सेल्फी कैमरा दिया गया है। हालांकि, डिसप्ले के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं ओर दिए गए हैं।
फोन के बॉटम में चार्जिंग और कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट होगा। वहीं, इसके टॉप में 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। हालांकि, रेंडर्स में स्पीकर नहीं दिए गए हैं ऐसे में माना जा रहा है कि फोन का इयरपीस ही स्पीकर की तरह काम करेगा। इसके अलावा Moto E6 Play स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्ट डेट सामने नहीं आई है। वहीं, ब्राजील में Moto G8 सीरीज के साथ 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 8 या Motorola One Macro, स्पेसिफिकेशन्स पढ़कर बताएं कौन-सा फोन बिकेगा ज्यादा ?
Moto G8 Play
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Moto G8 Play में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 117 डिग्री की क्षमता वाला अल्ट्रा वाइड एंगल दिया जाएगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा सेटअप में एक डेफ्थ सेंसर भी मौजूद रहेगी। लीक की मानें तो Moto G8 Play को 5.7 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।


















