Moto E6 Plus का टीजर फ्लिपकार्ट पर हुआ जारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Motorola ने हाल ही में IFA 2019 के दौरान अपने नए Moto E6 Plus स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही कंपनी इस फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। लेनोवो की अधिकृत कंपनी ने Moto E6 Plus को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर टीज करना शुरू कर दिया है।

फ्लिपकार्ट की मोबाइल ऐप पर अपकमिंग मोटोरोला डिवाइस की जानकारी सामने आई है। इसे सबसे पहले FoneArena द्वारा स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग में सामने आए फीचर्स के अनुसार लॉन्च किए जाने वाला फोन Moto E6 Plus होगा। वहीं, इस अपकमिंग डिवाइस के टीज के साथ #AbNoCompromise हैशटैग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
screenshot-2019-09-10-at-3-22-21-pm
Moto E6 Plus की स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.1-इंच एचडी+ (720×1560 पिक्सल) मैक्स विजन आईपीएस डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 SoC के साथ 2जीबी और 4जीबी रैम ऑप्शन है। वहीं, डिवाइस में 32जीबी और 64जीबी स्टोरेज हैं।

फोटोग्राफी के लिए Moto E6 Plus में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। वहीं, फ्रंट पर 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000mAh की बैटरी दी गई है।

बता दें कि हाल ही में Motorola India ने बताया था कि कंपनी आने वाली 16 सितंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसमें Motorola का नया डिवाइस लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि 16 सितंबर को लॉन्च होने वाले फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस दिन मोटोरोला वन सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन Motorola One Zoom भारतीय बाजार में कदम रखेगा। हालांकि इस फोन की इंडिया में कीमत क्या होगी इसके लिए 16 सितंबर का ही इंतजार करना होगा। वहीं, अब हमें उम्मीद लग रही है कि इस दिन Motorola One Zoom के साथ Moto E6 Plus को पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here