
Motorola इन दिनों Moto Edge 20 सीरीज के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। कुछ दिनों पहले मोटो एज 20 सीरीज के दो स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में स्पॉट किए गए थे। मोटोरोला के एज सीरीज के दो स्मार्टफोन Moto Edge 20 और Moto Edge 20 Pro लॉन्च किए जाने हैं। खबरों की माने तो इस सीरीज का एक स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। TechRadar ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया है कि Moto Edge 20 स्मार्टफोन आने वाले कुछ हफ्तों के अंदर भारत में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन की मार्केट में सीधी टक्कर हाल में लॉन्च हुए शाओमी के Mi 11 Lite स्मार्टफोन से होनी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अपकमिंग Moto Edge 20 स्मार्टफोन मिड-रेंज सेग्मेंट में पेश किया जाएगा। खबरों की माने तो यह फोन जुलाई महीने के अंत या फिर अगस्त महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की कीमत Xiaomi Mi 11 Lite के बराबर होगी। यानी मोटोरोला का अपकमिंग फोन Moto Edge 20 को 20 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच की कीमत में पेश किया जा सकता है।
Xiaomi, OnePlus और Realme से है टक्कर
मोटोरोला के Moto Edge 20 स्मार्टफ़ोन 30 हज़ार रुपये कम क़ीमत में लॉन्च करने पर इसकी सीधी टक्कर शाओमी, वनप्लस, रियलमी और पोको के स्मार्टफोन्स से होनी है। यानी लॉन्च से पहले ही इस फोन को टक्कर देने के लिए इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कई फोन मौजूद हैं। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन कंपनी की Edge series का सबसे किफायती फोन होगा। मोटोरोला के इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इसे भारत में लॉन्च करेगी। यह भी पढ़ें : Poco ने उड़ाया OnePlus का मजाक, लॉन्च से पहले हुई OnePlus Nord 2 की किरकिरी
Snapdragon 778G के साथ होगा लॉन्च
Motorola Moto Edge 20 visits TENAA.
3,760mAh battery
163.5×76.2×7.1(mm)
165grams
6GB,12GB,8GB
128GB,512GB,256GB
2.4GHz processor.
A sleek device indeed. Coming soon to India as well.#Motorola #MotoEdge20 pic.twitter.com/lE9LtktJ59— Mukul Sharma (@stufflistings) July 8, 2021
अपकमिंग Moto Edge 20 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन सिर्फ 7.1mm मोटा होगा जिसका वजन करीब 165 ग्राम होगा। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को Snapdragon 778G मिड-रेंज गेमिंग चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। क्वालकॉम का यह प्रोसेसर लेटेस्ट 5G चिपसेट है। मोटोरोला का यह फोन 8GB तक की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : POCO F3 GT भारत में लॉन्च को तैयार कंपनी ने दिखाई झलक, जानें क्या होंगी खूबियां
Moto Edge 20 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Moto Edge 20 स्मार्टफोन में 6.67-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह AMOLED पैनल होगा या फिर LCD पैनल होगा। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto Edge 20 में 108 MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 16MP अल्ट्रा वाइड लेंस जो माइक्रो लेंस का भी काम करेगा। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस जो 3X जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह फोन Android 11 पर रन करता है। मोटोरोला के इस फोन में कंपनी के दूसरे फोन्स की तुलना में छोटी बैटरी दी जा सकती है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।






















