
Motorola को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि लेनोवो अधिकृत यह कंपनी अपने पहले मिड-रेंज 5G फोन के निर्माण में जुट गई है और जल्द ही इसे पेश कर सकती है। वहीं, कंपनी ने इस डिवाइस को ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है। मोटोरोला ने यूरोप की मार्केट में इस मिड-रेंज में Moto G 5G Plus को लॉन्च किया है। सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। साथ ही Google Assistant का सपोर्ट दिया जा रहा है। आइए आगे आपको फोन की सभी जानकारी देते हैं।
डिजाइन
अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो Moto G 5G Plus को फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। फोन डिसप्ले के उपरी बाईं ओर डुअल पंच-होल दिया गया है। हालांकि, दूसरे फोन्स से अलग मोटो जी 5जी प्लस में दोनों पंच-होल एक दूसरे से थोड़ा दूर नज़र आ रहे हैं। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में प्लेस है। इसके अलावा राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पवर बटन मौजूद है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करेगा। इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion Plus की कीमत बढ़ी, पिछले महीने ही हुआ था लॉन्च, जानें क्या है नया प्राइस
कैमरा
अगर बात करें कैमरा की तो फोन में डुअल पंच होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेलागापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है। स्क्वायर शेप सेटअप कैमरा के साथ आने वाला यह मोटोरोला का पहला फोन है। फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन शूटूर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड स्नैपर, 5 मेगापिक्सल मैक्रो मॉड्यूल और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है।
स्पेसिफिकेशन्स
Moto G 5G Plus स्मार्टफोन में 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो सपोर्ट वाला डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन साइज 6.7-inch FHD+ है। एचडी प्लस डिसप्ले के साथ फोन की डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश्ड रेट से लैस है। वहीं, फोन में Snapdragon 765 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। साथ ही फोन में अलग से स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। रैम ऑप्शन के इसके अलावा फोन में एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम प्री-इंस्टॉल रहेगा। इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion Plus या Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max, देखें दोनों में से कौन है बेस्ट
सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। साथ ही Google Assistant का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट वायर चार्जिंग से लैस है।
कीमत
Moto G 5G Plus आज से यूरोप में सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। वहीं, डिवाइस के 4/64GB वेरिएंट की कीमत €349 (लगभग रुपए) और 6/128GB वेरिएंट की कीमत €399 (लगभग रुपए) है। इसके अलावा डिवाइस आने वाले महीनों में यूएई और साउदी अरब में पेश किया जाएगा। हालांकि, इंडिया में इस डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।






















