Moto G06 और G06 Power लॉन्च, जानें कीमत, खूबियां और दोनों में क्या है अंतर

Join Us icon

Motorola ने अपनी G06 सीरीज में नए स्मार्टफोन Moto G06 और Moto G06 Power ग्लोबली लॉन्च किए हैं। इनके साथ ही कंपनी ने Edge 60 Neo स्मार्टफोन को भी उतारा है। जिसकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। जबकि अन्य दो की बात करें तो ये 4G स्मार्टफोन 6.88-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर और Android 15 सहित कई फीचर्स से लैस हैं। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो दोनों फोन में 6.88-इंच (1640 x 720 पिक्सल) HD+ LCD स्क्रीन है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन लगा है। प्रोसेसर के तौर पर मोबाइल्स में Octa Core MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर और ARM Mali-G52 MP2 GPU मिलता है। मेमोरी में 4GB या 8GB LPDDR4X RAM के साथ 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। जिन्हें माइक्रो SD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोंस Android 15 पर काम करते हैं।

कैमरे में 50MP का रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ आता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। जबकि फ्रंट में 8MP का कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मौजूद है। Motorola ने इन डिवाइस को IP64 रेटिंग के साथ डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनाया है। साथ ही डुअल स्टिरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है।

Moto G06 में 5200mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Moto G06 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो इसकी बड़ी खूबी मानी जा सकती है। कंपनी के अनुसार 1000 चार्ज साइकल के बाद भी यह बैटरी 80% से अधिक हेल्थ बनाए रख सकती है। साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग भी शामिल है।कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 6.0, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), GPS और NFC दिया गया हैं। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Moto G06 और G06 Power का डिजाइन प्रीमियम PANTONE कलर ऑप्शन में आता है। जहां Moto G06 डिवाइस Laurel Oak, Arabesque, Tapestry और Tendril में पेश हुआ है। वहीं, Moto G06 Power फोन Laurel Oak, Tapestry और Tendril कलर उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो Moto G06 की शुरुआती कीमत 129.99 यूरो (लगभग 13,400 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन पहले यूरोप में उपलब्ध होगा। जिसके बाद अन्य बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Moto G06 और Moto G06 Power में सबसे बड़ा अंतर बैटरी और चार्जिंग स्पीड में है। Moto G06 में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि Moto G06 Power में 7000mAh की पावरफुल बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग है। दोनों में डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, सुरक्षा और कनेक्टिविटी फीचर्स लगभग समान हैं। इसके अलावा वजन (220 ग्राम) और डायमेंशन में भी G06 Power थोड़ा बड़ा और भारी है।

Moto G06 सीरीज के फीचर्स को देखते हुए इन मोबाइल्स का मुकाबला Redmi 14C, Realme 14x और Samsung Galaxy M16 5G मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि G06 Power की बड़ी बैटरी और लंबा बैकअप इसे इस सेगमेंट में थोड़ा आगे रख सकता है। इसलिए यदि आप लंबे समय तक बैटरी की चिंता किए बिना फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Moto G06 Power बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर सामान्य बैटरी और कीमत कम रखना है तो Moto G06 लिया जा सकता है। वहीं, इनसे कुछ बेहतर या अलग ब्रांड देख रहे हैं तो अन्य विकल्प पर भी जाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here