5G कैटेगरी में Motorola का अगला दांव तैयार, इस महीने ला रही सस्ता Moto G40 स्मार्टफोन!

Join Us icon

टेक कंपनी Motorola को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी इन दिनों Moto G और Moto E सीरीज़ के कई हैंडसेट पर काम कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी G सीरीज़ के तहत तीन फोन ला सकती है, जिसमें Moto G10, Moto G30 और Moto G40 शामिल होंगे। अब टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विट कर जानकारी दी है कि कंपनी इंडिया में अपने नए 5G फोन को लाने के लिए तैयार है और इस डिवाइस को इसी महीने यानी फरवरी में पेश किया जाएगा।

मुकुल शर्मा के अनुसार अपकमिंग 5G Motorola Ibiza (कोडनेम) हो सकता है। इस बजट हैंडसेट में 90 हर्ट्ज़ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है। दूसरी ओर माना जा रहा है कि मोटो जी40 का कोडनेम Motorola Ibiza है, जिसको लेकर जानकारी मिली है कि यह भारत में 5जी सपोर्ट के साथ फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में जर्मन टेक ब्लॉगर TecknikNews ने इस बात की जानकारी दी थी कि Motorola Ibiza ऑफिशियल तौर पर Moto G40 के नाम से पेश किया जाएगा।

Motorola Ibiza उर्फ Moto G40 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसे 5जी वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 सीरीज के साथ पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000एमएएच की बैटरी होगी। इसे भी पढ़ें: 4GB रैम के साथ गूगल पर लिस्ट हुआ Motorola Athena, जल्द करेगा एंट्री

motorola ibiza with 6gb ram android 11 listed on geekbench

Moto G10, Moto G30 और Moto E7

दूसरी ओर जी सीरीज के अपकमिंग Moto G10, Moto G30 और कंपनी की ई-सीरीज वाले Moto E7 Power के स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स लीक हुए हैं। यह जानकारी TechnikNews के Nils Ahrensmeier ने दी है। आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि यह तीनों फोन बजट कैटेगरी के अंदर पेश किए जाने वाले हैं।

मोटो जी10

Moto G10 के लीक रेंडर से मिली जानकारी के अनुसार फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, बैक पैनल पर टेक्सचर फिनिश होगी। माना जा रहा है कि इस फोन का कोडनेम Motorola Capri होगा, जिसमें 6.5-इंच डिसप्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश, स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, 4 जीबी/ 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी।

motorola capri 5000mah battery leak fcc

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48 मेगापिक्स, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और दो अतिरिक्त 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ कैमरा होगा। वहीं, फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कीमत की बात करें तो फोन को EUR 149.99 (लगभग 13,100 रुपए) होगी। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाला पावरफुल 5G फोन Motorola Edge S

मोटो जी30

Moto G30 का कोडनेम Motorola Capri Plus होगा। वहीं, इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश वाला 6.5 इंच डिसप्ले होगा। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल डेप्थ और मैक्रो सेंसर हो सकता है। साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की दी जा सकती है। इसके अलावा कीमत की बात करें तो इसे EUR 179.99 (लगभग 15,700 रुपए) में पेश किया जा सकता है।

moto-e7-new

मोटो ई7 पावर

इसके अलावा अगर बात करें Moto E7 Power तो इसका कोडनेम ‘Malta Lite’ होगा। इसमें मीडियाटेक पी22 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here