Motorola Moto G47 Power जल्द होगा लॉन्च, TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/moto-g47.jpg

Motorola अपनी G-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। क्योंकि अपकमिंग Moto G47 Power को UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यहां फोन का मॉडल नंबर XT2625-15 लिस्टेड है। इस लिस्टिंग से लगता है कि स्मार्टफोन जल्द बाजार में एंट्री कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Moto G47 Power TDRA पर लिस्ट

Moto G47 Power को TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2625-15 के साथ देखा गया है। यह सर्टिफिकेशन UAE में टेलीकॉम और वायरलेस डिवाइस के लिए जरूरी होता है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के फीचर्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल यह भी कंफर्म नहीं है कि Motorola इस स्मार्टफोन को किन बाजारों में लॉन्च करेगा लेकिन कंपनी के पिछले ट्रेंड को देखें तो भारत में इसकी एंट्री संभावना है। क्योंकि Motorola पहले भी भारतीय बाजार में G-सीरीज के Power मॉडल पेश कर चुका है।

बता दें कि Motorola ने अप्रैल में स्टैंडर्ड Moto G47 को यूरोप के कुछ बाजारों में पेश किया था। वहीं, अब इसके Power वैरियंट की एंट्री हो सकती है। Motorola के स्मार्टफोन में आमतौर पर Power नाम का उपयोग बड़ी बैटरी वाले मॉडल के लिए किया जाता है। ऐसे में नए फोन में स्टैंडर्ड मॉडल से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Motorola Moto G47 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे में Moto G47 Power में इससे बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें 7,000mAh या इससे ज्यादा साइज वाली बैटरी दे सकती है। हालांकि, बैटरी की साइज को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर कंपनी बड़ी बैटरी के साथ इसे लॉन्च करती है, तो यह उन यूजर्स के लिए अच्छा हो सकता है जो एक बार चार्ज करके लंबे समय तक फोन उपयोग करना चाहते हैं।

Moto G47 के स्पेसिफिकेशंस

पूर्व में आए Moto G47 में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है। इस स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Motorola Hello UI के साथ रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के रियर और फ्रंट कैमरे 30fps पर 1440p तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

बैटरी की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 5,200mAh की बैटरी के साथ 20W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिलती है। इसके अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट और 5G कनेक्टिविटी शामिल हैं। हम आपको आगे भी आगामी डिवाइस के अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।