Moto G51 5G भारत में इस क़ीमत पर होगा लॉन्च, सस्ते में मिलेगा 5G का मज़ा और दमदार परफॉर्मेंस

Join Us icon

मोटोरोला ने कुछ दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में Moto G51 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। 91mobiles ने अपनी एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन अगले महीने तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अब हम Moto G51 5G के इंडिया लॉन्च से पहले इसकी कीमत के बारे में आपको बता रहे हैं। बता दें कि यह Moto G-series का पहला 5G स्मार्टफोन है जिसे भारत में 20,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जाएगा। इस फोन को Moto G 5G और Motorola Edge 20 Fusion से कम कीमत में पेश किया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 480+ SoC के साथ भारत आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

Moto G51 5G price in India

Moto G51 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भारत में 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह बजट 5G स्मार्टफोन इंडिगो ब्लू और ब्राइट सिल्वर कलर ऑप्शन में मार्केट में बिक्री के लिए उतारा जाएगा।

Moto G51 5G

Moto G51 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Moto G51 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.8-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन में सेल्फी के लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 480+ चिपसेट और Adreno 619 GPU, 4GB LPDDR4x RAM, और 64GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन Android 11 OS पर रन करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Xiaomi 11T, 11T Pro, Redmi 10 2022 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट से उठा पर्दा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G51 5G स्मार्टफोन में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। हालांकि कुछ देशों में यह फोन 16MP फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, बॉटम स्पीकर ग्रिल, Dolby Atmos, और डुअल माइक्रोफ़ोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/ NSA, 4G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS, GLONASS, NFC, और USB Type-C चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here